{"_id":"6ad8dd25144efc39ef068e9a","slug":"district-level-competitions-across-19-disciplines-begin-at-bal-bhavan-participants-to-showcase-their-skills-until-the-24th-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166398-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाल भवन में 19 विधाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, 24 तक दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाल भवन में 19 विधाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, 24 तक दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन
बाल भवन में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ। स्रोत बाल भवन
-उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया उद्घाटन, विजेता बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा मंच
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में बुधवार को बाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच और कलात्मक क्षमता को विकसित करती हैं। हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है। इसे पहचानकर सही मंच और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
19 विधाओं में प्रतिभा दिखाएंगे छात्र
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 19 विधाओं की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। ये सब बच्चों की कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई उड़ान देंगी। इनमें क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, दीया व कैंडल डेकोरेशन, स्केचिंग, रंगोली, भाषण, समूह व एकल नृत्य, देशभक्ति गीत, पोस्टर मेकिंग, एकांकी, क्विज, हरियाणवी रागनी और मेहंदी सहित कई प्रमुख गतिविधियां शामिल हैं। पहले दिन बच्चों ने रंगों, चित्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बेहतरीन कल्पनाशीलता का परिचय दिया।
34