{"_id":"6a8b65f72f2d1fdf030d4572","slug":"district-gets-its-first-government-womens-degree-college-admission-process-begins-panipat-news-c-244-1-sknl1016-162857-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिले को मिला पहला सरकारी महिला डिग्री कॉलेज, प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिले को मिला पहला सरकारी महिला डिग्री कॉलेज, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत जिले की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में जिले का पहला सरकारी महिला डिग्री कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। कॉलेज के स्थायी भवन के निर्माण के लिए करीब पांच एकड़ भूमि पर योजना तैयार की गई है। भवन के निर्माण में समय लगने की संभावना को देखते हुए छात्राओं का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो, इसके लिए फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की गई है।
शहर के लाल बत्ती चौक स्थित डाइट परिसर में कॉलेज की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कॉलेज का उद्देश्य छात्राओं को उनके शहर में ही सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
बाॅक्स
डायट परिसर में अस्थायी रूप से शुरू होगा कॉलेज
शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि डायट परिसर में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं। नए सत्र को समय पर शुरू करने के लिए दाखिला प्रक्रिया भी आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। ऐसे में छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेकर शहर में ही उच्च शिक्षा की शुरुआत कर सकेंगी।
विज्ञापन
बाॅक्स
बीए की 160 और बीकॉम की 80 सीटें
कॉलेज के प्रथम सत्र में स्नातक स्तर पर बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। बीए में 160 और बीकॉम में 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। फिलहाल इन दोनों पाठ्यक्रमों से कॉलेज की शुरुआत होगी। भविष्य में छात्राओं की मांग और शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए नए विषयों के साथ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा सकते हैं।
बाॅक्स
सालाना फीस करीब छह हजार रुपये
कॉलेज की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता इसकी कम फीस होगी। छात्राओं से सालाना करीब छह हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना आसान होगा। कम फीस के कारण उन छात्राओं को भी आगे पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो आर्थिक कारणों से स्नातक स्तर की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस करती हैं।
वर्जन-
शहर में पहला महिला कॉलेज खुलना शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। कॉलेज की प्राथमिकता छात्राओं को शुरुआत से ही बेहतर शैक्षणिक माहौल, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
- नीलम शर्मा, प्राचार्या, राजकीय महिला महाविद्यालय, पानीपत।