फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disposal made from peels and used wooden spoons

Panipat News: छिलकों से बनाए डिस्पोजल और लकड़ी के चम्मच किए इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Disposal made from peels and used wooden spoons

विज्ञापन
पानीपत। आरंभ फाउंडेशन की ओर से रविवार को नौवां फाउंडेशन दिवस जीटी रोड स्थित जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में कार्यक्रम किया। इसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन संस्थाओं हैल्पेज ऑर्फन्स, रंगमंच कला संगम और रेड ड्रॉप को मैं हूं गांधी अवार्ड दिया। इसके साथ भंडारे में प्रभु प्रसादम् प्रकल्प के माध्यम करीब दो हजार लोगों को कढ़ी चावल का प्रसाद खिलाया।
मुख्यातिथि श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुनील जैन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कादियान, राजीव जैन, नवल जिंदल विवेक सिंगला और दीपक गोयल रहे। संस्था के संस्थापक एडवोकेट मेहूल जैन अतिथियों का संस्था की तरफ से पटका पहना और पौधा देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक मेहुल जैन ने कहा कि आरंभ फाउंडेशन पिछले नौ वर्ष से पानीपत में समाजसेवा का कार्य कर रही है। फाउंडेशन विशेष रूप सेवा कार्यों में अपने यूनीक आइडिया के लिए जानी जाती है। आरंभ फाउंडेशन सेवा एक प्रयास, प्रभु प्रसादम्, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता मिशन प्रकल्पों के माध्यम से पिछले नौ सालों से पानीपत में सेवा कर रही है। कार डस्टबिन वितरण अभियान और सीड्स बाल वितरण अभियान संस्था की पहचान हैं। फाउंडेशन हमेशा इको फ्रेंडली डिस्पोजल का इस्तेमाल करता है। आज भी विशेष रूप गन्ने के बचे छिलके से बने डिस्पोजल का इस्तेमाल किया जा रहा है। संस्था द्वारा इसके बाद वर्ष 2024 का मैं हूं गांधी अवार्ड दिया गया। यह सम्मान हैल्पेज ऑर्फन्स, रंगमंच कला संगम और रेड ड्रॉप को दिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कादियान ने कहा कि आरंभ फाउंडेशन के कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी राजीव जैन ने कहा कि आरंभ फाउंडेशन आगामी 10वां वर्ष सेवा वर्ष के रूप में मना रही है। समाजसेवी नवल जिंदल ने कहा कि मैं हूं गांधी अवार्ड से दूसरी संस्थाओं को सम्मानित करने आपसी भाईचारा बढ़ता है। शक्तिपीठ मां बनभौरी सेवा मंडल, आदर्श एक विश्वास सोसायटी, लखदातार सेवा समिति समेत अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का पौधा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिनवाणी विद्या भारती स्कूल के उप प्रबंधक दिनेश जैन, प्रिंसिपल नीलम गक्कड़, आरंभ फाउंडेशन से सार्थक सिंगला, अरिहंत जैन, अभिषेक गोयल, विनय बंसल, पंकज जैन, सुमित जैन, अश्विनी बंसल व लक्ष्य बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed