फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disorganization in hospital is increasing the pain of disabled people

Panipat News: अस्पताल की अव्यवस्थाएं बढ़ा रहीं दिव्यागों का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Disorganization in hospital is increasing the pain of disabled people
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल की अव्यवस्थाएं दिव्यांगों का दर्द बढ़ा रही हैं। दिव्यांगों के लिए 42 करोड़ की बिल्डिंग में पर्याप्त व्हील चेयर, कुर्सियां व स्ट्रेचर नहीं है। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांग जांच शिविर में दिव्यांगों की भीड़ जुटी। डॉक्टरों के केबिन के बाहर दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। दिव्यांग घटों फर्श पर बैठे रहे या लेटे रहे। कुछ दिव्यांग घर से ही अपनी व्हील चेयर पर आए कुछ परिजनों की गोद में ही बैठकर अपने नंबर का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल के रेडियोलाजी ब्लाॅक में दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। कुल 60 दिव्यांगों ने आवेदन किया। इनमें से 47 के प्रमाणपत्र बने। इसी के साथ प्रमाण-पत्र आनलाइन भी अपलोड किए गए। चार दिव्यांगों को बौद्धिक क्षमता की जांच के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। दो को कान की जांच के लिए करनाल व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सात दिव्यांगों का नंबर नहीं आया। इन्हें अगले बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में बुलाया गया है। इसके चलते दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बॉक्स

प्रमाण पत्र के लिए ऐसे करें आवेदन

किसी भी काॅमन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्र, सरल केंद्र पर पहुंचें। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड लेकर जाएं। सेंटर संचालक वेबसाइट (स्वावलंबन कार्ड डॉटजीओवी डाॅट इन) को खोलेगा। दिव्यांग प्रमाण-पत्र वाले फार्म को भरेगा। उसका प्रिंट निकालकर देगा। फार्म को लेकर बुधवार को सिविल अस्पताल में लगे शिविर में पहुंचें। फार्म पूरा है तो संबंधित डॉक्टर मेडिकल परीक्षण कर, दिव्यांगता घोषित करेगा। अस्पताल से एक काॅपी आवेदक को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्यामलाल महाजन ने बताया कि दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों की संख्या अधिक होती है। इसलिए परेशानी आती है। इस परेशानी को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है। यहां पर कुर्सियां भी लगाई गई है लेकिन यहां पर एक्स रे अल्ट्रासाउंड कराने वाले रोगी भी आते हैं।इसलिए कुर्सियां कम पड़ रही हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए व्यवस्था ठीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed