{"_id":"5d2384ae8ebc3e6d250daaf0","slug":"disease-larwa-panipat-news-rtk503438112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में तीन मलेरिया पॉजिटिव केस और लारवा मिलने से विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में तीन मलेरिया पॉजिटिव केस और लारवा मिलने से विभाग में हड़कंप
विज्ञापन
सनौली। स्वास्थय विभाग सीएचसी बापौली की हेल्थ वर्कर टीम मलेरियां बचाव पर जागरूक करते हुए ।
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापौली सीएचसी के अंतर्गत यमुना से सटे दो गांवों में तीन मलेरिया पॉजिटिव केस और लारवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गांव बापौली में एक, भलौर में दो केस मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं। अब यहां घरों में डेलटामैथिन दवाइयां का फोकल स्प्रे कराया जा रहा है। दूसरी तरफ गांव बापौली में स्वास्थ्य विभाग ने 53 घरों की जांच की तो 3 घरों में मच्छरों के लारवा मिले। इस पर मकान मालिकों को नोटिस देकर उनके घरों के कूलर का पानी निकलवाया गया।
अब स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ निरीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम सहित गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पानी की टंकी, पानी की हौद, कूलर, फ्रिज, गमले व पानी के कंटेनरों की साफ-सफाई बारे जागरूक रहे हैं। बरसात के सीजन में मलेरिया की रोकथाम के लिए सीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सनौली-बापौली ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव सनौली, भलौर, गोयला, शिमला गुजरान, बापौली में ग्रामीणों की खून की जांच करने का काम शुरू कर दिया है। लोगों के मलेरिया व डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के घरों में पीने के पानी में क्लोरीन की मात्रा की भी जांच की और ग्रामीणों को क्लोरीन युक्त पीने के पानी का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव -
घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी को अच्छी तरह से ढंक कर रखें, कूलर व टंकी का एक सप्ताह के अंदर पानी खाली करें। इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो वह लापरवाही न बरत कर नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उसकी जांच करवाएं।