फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Disaster model was commendable in science exhibition

Panipat News: विज्ञान प्रदर्शनी में सराहनीय रहा आपदा माॅडल

Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Disaster model was commendable in science exhibition
प्रदर्शनी में बनाए गए मॉडल को दिखाते विद्यार्थी। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
- विद्यार्थियों के हुनर को पंख लगाने के लिए समालखा के पीएम श्री स्कूल में लगाई प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी मंगलवार को भापरा रोड स्थित पीएम श्री राजकीय स्कूल में लगाई। एक दिवसीय प्रदर्शनी में पर्यावरण विज्ञान विषय पर खंड के 28 राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने 33 माॅडल प्रस्तुत किए गए। जिसमें उनके विज्ञान के क्षेत्र में ज्ञान का शानदार प्रदर्शन रहा। उत्तराखंड आपदा का मॉडल सराहनीय रहा।
उप-जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रतिभा के धनी हैं। उनको अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक अवसर की तलाश होती है। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में खंड बापौली से पीबी मिश्रा, मनीषा और इसराना के बच्चन सिंह ने रहे।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर देहरा का राजकीय हाई स्कूल, दूसरे स्थान पर चुलकाना का राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तीसरा स्थान पर समालखा का पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रहा। चौथा स्थान पर पावटी का पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रहा। प्रदर्शनी के कॉ-ओर्डिनेटर सुमित सचदेवा ने बताया कि प्रदर्शनी की प्रथम विजेता टीम को आठ हजार रुपये, द्वितीय टीम को छह हजार रुपये और तृतीय टीम को चार हजार रुपये, चौथे स्थान पर रही टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीकांत,अंजू, गीता व विनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed