{"_id":"68cda444b997396c570891f4","slug":"directorate-strict-on-diarrhea-sought-answers-from-officials-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144063-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डायरिया पर निदेशालय सख्त, अधिकारियों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डायरिया पर निदेशालय सख्त, अधिकारियों से मांगा जवाब
Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले में डायरिया फैलने पर निदेशालय सख्त हो गया है। निदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अब तक हुई मौत का कारण और रिपोर्ट हर रोज देने के आदेश दिए हैं। निदेशालय की सख्ती के बाद स्थानीय अधिकारियों ने डायरिया के संभावित मरीजों को दूसरी बीमारियों से जोड़ना शुरू कर दिया है। यही नहीं 16 सितंबर को गढ़ी बेसिक गांव में मृत तीन वर्षीय बच्ची की मौत फूड पॉइजन से मौत होने की रिपोर्ट दी है। वहीं सिवाह गांव में मृत जयभगवान की मौत का प्रथम दृष्टया में कारण शुगर अधिक होना बताया है।
जिले में इस साल अब तक डायरिया से 14 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें 10 बच्चे, एक महिला व तीन पुरुष हैं। चार पुरुष व एक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। इनकी विसरा रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। वहीं हर रोज डायरिया के मरीज जिला नागरिक अस्पताल में आ रहे हैं। निदेशालय ने स्थानीय अधिकारियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है। विभाग की टीम ने शुक्रवार को पानी की नमूने भी नहीं लिए हैं। वहीं इससे लिए 26 नमूनों में से विद्यानंद कॉलोनी का एक नमूना फेल आया था। जबकि छह में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली थी।
विसरा रिपोर्ट अब तक नहीं
दस दिन पहले नौ सितंबर को खलीला गांव के 24 वर्षीय मोहित, 10 सितंबर को गंगापुरी रोड के 19 वर्षीय अष्टदेव और 11 सितंबर को बाबरपुर मंडी के नौ वर्षीय नीरज की मौत प्रथम दृष्टया उल्टी-दस्त से हुई है। विभाग ने अब तक उनकी पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट जारी नहीं की है। विभाग अधिकारियों का कहना है कि तीनों की विसरा रिपोर्ट मधुबन लैब से आनी है। वहीं 16 सितंबर को गढ़ी बेसिक गांव की तीन वर्षीय रहीमा की मौत हुई थी। प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण उल्टी-दस्त से होना बताया है। लड़की 15 सितंबर को अपनी मां के साथ यूपी में गई थी। वहां कुछ खाने के बाद उल्टी लगी थी। परिजन उसको मंगलवार जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए थे। जहां उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार पानी के नमूने ले रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। तीन लोगों की विसरा रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लगेगा। हर किसी मामले को डायरिया से नहीं जोड़ा जा सकता।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।