फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Difficulties for passengers increased due to border sealing, taking two to three times more time

Panipat News: बॉर्डर सील होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, दो से तीन गुना लग रहा अधिक समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Difficulties for passengers increased due to border sealing, taking two to three times more time
पानीपत। दिल्ली और पंजाब के बॉर्डर सील होने के बाद इस रूट पर यात्रा करना भारी पड़ गया है। यात्रियों को दाे से तीन गुना अधिक समय लग रहा है। शाम के समय तो यात्रियों को बसें नहीं मिल पाती। ऐसे में घंटों इंतजार के बाद भी निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को जाना पड़ता है। सामान्य दिनों में हर मिनट में दो बसें दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर पानीपत से होकर जाती थीं।
विज्ञापन

पंजाब के किसान दिल्ली कूच को लेकर अंबाला में शंभू बॉर्डर तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने इसको लेकर जीटी रोड को बंद कर वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। इसके साथ दिल्ली की तरफ कुंडली व टिकरी बॉर्डर को सील किया गया है। यहां भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाता। रोडवेज अधिकारियों ने दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर बसों को बंद किया गया है। हरियाणा ही नहीं पंजाब और हिमाचल प्रदेश की बसों को भी बंद किया गया है।
विज्ञापन



यात्री बोले : इंतजार कर थक जाते हैं...
------कोट्स-----
कुरुक्षेत्र के लिए सीधी बस नहीं मिली
पानीपत टोल प्लाजा पर बस का इंतजार कर रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र जाने के लिए सुबह दिल्ली से निकला था। वह कई बार बस बदलने के बाद पानीपत बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां से सिटी बस से टोल प्लाजा पर पहुंचा। अब कुरुक्षेत्र जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। उसको कुरुक्षेत्र के लिए सीधी बस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------कोट्स-----
इंतजार के बाद भी चंडीगढ़ के लिए नहीं मिली बस
यात्री राममेहर सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार राजेश को चंडीगढ़ जाना है। वह उसको छोड़ने के लिए टोल पर आया था। यहां एक घंटे से चंडीगढ़ के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिली है। उनको इससे आगे भी बस न मिलने की चिंता सता रही है। रोडवेज अधिकारियों को प्रशासन के तय रूट पर बसों को चलाना चाहिए।


पंजाब और दिल्ली के रूट बंद होने से परेशानी
पानीपत डिपो से अमृतसर, ब्यास और लुधियाना समेत पांच रूटों पर बस जाती थी। पानीपत से दिल्ली पांच बसों को भेजा जाता है। इसके अलावा कटरा हर रोज बस जाती है। पंजाब में किसान आंदोलन के चलते सभी रूट बंद कर रखे हैं। प्रदेश के अन्य डिपो अधिकारियों ने भी पंजाब के रूटों को बंद कर रखा है। इन रूटों पर बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


वर्जन :

यात्रियों को दी जा रही हर संभव सहायता
दिल्ली और पंजाब बॉर्डर बंद होने से पंजाब व कटरा के कई रूटों को बंद किया गया है। दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच प्रशासन व पुलिस के नए रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। यात्रियों को हर संभव सुविधा दी जा रही हैं।
पंकज पूनिया, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed