फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Did the assessment of students mathematical proficiency

Panipat News: विद्यार्थियों की गणितीय दक्षता का किया मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Did the assessment of students mathematical proficiency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राज्य स्तर पर हरियाणा गणित ओलंपियाड का शुभारंभ होगा। ओलंपियाड परीक्षा की तैयारी के लिए जिले में तैयारी तेज कर दी हैं। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार जनवरी 2026 में होने वाली गणित ओलंपियाड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वहीं, शनिवार को विद्यालय स्तर पर गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की। विभाग का मानना है कि सरकार की इस पहल से राज्य भर के छात्रों में गणितीय कौशल, तार्किक तर्क और समस्या-समाधान क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा सरकार की इस पहल का उद्देश्य ओलंपियाड छात्रों को प्रारंभिक अवस्था से ही अपनी गणितीय प्रतिभा को तलाशने और निखारने के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

जिला गणित विशेषज्ञ रणबीर सिंह ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का शैक्षणिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गणित ओलंपियाड की तैयारी एवं प्रैक्टिस टेस्ट की प्रगति की समीक्षा करना रहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणित ओलंपियाड से संबंधित अभिलेखों, विद्यार्थियों की कॉपियों, प्रैक्टिस रिपोर्ट्स तथा शिक्षकों द्वारा रखे गए रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालयों में आयोजित प्रैक्टिस टेस्ट के परिणामों एवं आगामी योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि छात्रों को नवंबर की शुरूआत से ही प्रत्येक सोमवार को अभ्यास सेट दिया जा रहा है। यह सेट छात्रों को ओलंपियाड में आने वाले प्रश्नों के प्रकार और स्तर से परिचित कराने में मदद करता है। प्रत्येक शनिवार को परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ये परीक्षाएं छात्रों की तैयारी का आकलन करेंगी और उनके समस्या-समाधान कौशल को बेहतर बनाने के लिए नियमित प्रतिक्रिया प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed