फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Diarrhea spread in Railway Colony and Sector-8, the department deployed 80 teams

Panipat News: रेलवे कॉलोनी और सेक्टर-आठ में फैला डायरिया फैला, विभाग ने 80 टीमें उतारीं

Wed, 03 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in Railway Colony and Sector-8, the department deployed 80 teams
लार्वा जांच करती डॉ. तनुजा। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बारिश के कारण डायरिया फैलने लगा है। रेलवे कॉलोनी व सेक्टर-8 में डायरिया के मरीज मिले हैं। विभाग ने इस पर नियंत्रण के लिए 80 टीमों को उतारा है। रेलवे स्टेशन व सेक्टर-आठ से पेयजल के 10 सैंपल लिए हैं। वहीं सैनी कॉलोनी व बाबरपुर मंडी में सोमवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आ सकती है। प्रथम दृष्टया जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग की पेयजल पाइप लाइन में रिसाव का बड़ा कारण सामने आया है।
सैनी कॉलोनी व बाबरपुर मंडी समेत कई कॉलोनियों में डायरिया फैला है। जहां से मरीज इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। सैनी कॉलोनी में अपने मायके आई महिला के एक बेटे की मौत डायरिया से हो गई थी। जबकि दूसरे बेटे का इलाज असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पिछले दो दिन से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने व कॉलोनियों के सर्वे करने की प्रक्रिया को तेज किया है। डॉ. तनुजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। सोमवार को बाबरपुर, ददलाना, सैनी कॉलोनी का सर्वे किया और लोगों को भी स्वच्छ व पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

वहीं बाबरपुर में पानी रिसाव की समस्या पाने पर पार्षद को इस बारे में अवगत कराया है और जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस दिया है। ताकि वे जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकाले। नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 80 टीमों को फील्ड में लगाया है। अब टीमें प्रत्येक कॉलोनी का सर्वे करेंगी और समस्या पाई जाने पर उसका समाधान किया जाएगा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन व सेक्टर-आठ से 10 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की जांच में कई जगह पानी रिसाव की समस्या सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग दूषित पानी पीने को ही मजबूर हो रहे हैं। बाबरपुर कॉलोनी में पेयजल की पाइपलाइन लगभग पांच-छह जगहों से टूटी मिली है। जिससे दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है और लोग उसे पीने को मजबूर हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस दिया है।

वर्जन :
विभाग की टीम कॉलोनियों का सर्वे कर सैंपल ले रही हैं। जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को पानी उबालकर पीना चाहिए। बुखार, खांसी होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की सलाह पर दवा लेनी चाहिए।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed