{"_id":"6b0af3d710f48654250f9ff4","slug":"diaper-packaging-lacked-mrp-and-batch-number-company-ordered-to-refund-rs-150-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168357-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डायपर की पैकिंग पर एमआरपी-बैच नंबर नहीं, कंपनी को 1.50 लाख रुपये लौटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डायपर की पैकिंग पर एमआरपी-बैच नंबर नहीं, कंपनी को 1.50 लाख रुपये लौटाने के आदेश
विज्ञापन
- स्वरोजगार के लिए खरीदा था डायपर का स्टॉक, जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया पांच हजार रुपये हर्जाना
- 45 दिन में भुगतान के निर्देश, डायपर वापस करने पर मिलेगी राशि
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बेबी डायपर की पैकिंग पर एमआरपी, बैच नंबर और पैकिंग की तारीख जैसी जरूरी वैधानिक जानकारियां नहीं देना कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बत्रा कॉलोनी निवासी मोहित कुमार की शिकायत पर संबंधित कंपनी को 1.50 लाख रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कंपनी पर पांच हजार रुपये हर्जाना और मुकदमे का खर्च भी लगाया है।
आयोग ने कंपनी को आदेश जारी होने के 45 दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता को डायपर का पूरा स्टॉक कंपनी को वापस करना होगा। मोहित कुमार ने आयोग में शिकायत देकर बताया कि वह स्वरोजगार के तहत अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिल्ली स्थित जयश्री इंडस्ट्रीज से बेबी डायपर खरीदने का सौदा किया था।
उन्होंने 4 से 25 अक्तूबर 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से दो किस्तों में एक-एक लाख रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने 6 दिसंबर 2025 को माल की सप्लाई की और 1.40 लाख रुपये व 32,833 रुपये के दो बिल जारी किए। शिकायतकर्ता के अनुसार, कंपनी द्वारा भेजे गए डायपर की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये थी। कंपनी ने इसमें से 50 हजार रुपये वापस कर दिए थे।
विज्ञापन
पैकिंग पर नहीं मिलीं जरूरी वैधानिक जानकारियां
मोहित कुमार ने आरोप लगाया कि डायपर की पैकिंग खोलने पर उन पर बैच नंबर, बार कोड, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और पैकिंग की तारीख जैसी जरूरी जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। उन्होंने कंपनी से उत्पाद की कमियों को दूर करने और बकाया राशि लौटाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 10 फरवरी को कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा गया।
कंपनी के पेश नहीं होने पर एकतरफा फैसला
आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके डोगरा, सदस्य डॉ. रेखा चौधरी और विनीत कौशिक की पीठ ने मामले की सुनवाई की। कंपनी की ओर से आयोग में कोई पेश नहीं हुआ। इस पर पीठ ने कंपनी के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही की। आयोग ने रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों और साक्ष्यों का अवलोकन किया।
शिकायतकर्ता के साक्ष्यों का कंपनी की ओर से कोई खंडन नहीं किया गया। इसके आधार पर आयोग ने डायपर का पूरा स्टॉक वापस लेने पर 1.50 लाख रुपये लौटाने के आदेश दिए। साथ ही पांच हजार रुपये हर्जाना और मुकदमे का खर्च देने को कहा। निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं करने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 71 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।