{"_id":"6ae48ba58f3b38236f0f6c42","slug":"diamond-jubilee-celebrations-to-be-held-at-arya-college-on-haryana-day-the-president-will-deliver-a-message-from-kurukshetra-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166850-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरियाणा दिवस पर आर्य कॉलेज में मनाया जाएगा हीरक जयंती समारोह, राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र से देंगी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरियाणा दिवस पर आर्य कॉलेज में मनाया जाएगा हीरक जयंती समारोह, राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र से देंगी संदेश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा दिवस के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर एक नवंबर को आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः नौ बजे शुरू होगा। समारोह में प्रदेश की छह दशकों की विकास यात्रा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। समारोह के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपना संदेश देंगी।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इसके लिए शुक्रवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की अपील की है। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. विजय मलिक व डीईओ नीलम कुंडू उपस्थित रही।