फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dharna against the suspension of JE

Panipat News: जेई के निलंबन के खिलाफ दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Dharna against the suspension of JE
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने जेई अंकित के निलंबन के विरोध में सोमवार को आठवें दिन कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर धरना जारी रखा।
यूनियन का आरोप है कि एक मीटर टेंपरिंग केस में जेई अंकित को फंसाया गया है जबकि असली दोषियों को बचाया जा रहा है। यूनियन के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच पूरी तरह पक्षपातपूर्ण है और यह एक सोची-समझी कार्रवाई है।
उन्होंने मांग की कि जेई अंकित का निलंबन तुरंत रद्द किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। राज्य कार्यकारिणी के उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जेई अंकित को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को सर्कल स्तर तक बढ़ाया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

इस बीच सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और एनपीएस (नई पेंशन योजना) के विरोध में काले बिल्ले लगाकर एकजुटता दिखाई। मौके पर अमित कुमार, सुरेंद्र शर्मा, संजय सैनी, बलकार, सिटी यूनिट प्रधान दलेल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed