{"_id":"621e7e8e7cde38497426cccb","slug":"dhanda-khap-honored-devvrat-by-giving-him-a-silver-chariot-panipat-news-knl100568318","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवव्रत को ढांडा खाप ने चांदी का रथ देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवव्रत को ढांडा खाप ने चांदी का रथ देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
इसराना। गवालड़ा में आयोजित समारोह में ढांढा खाप के प्रधान देवव्रत ढांढा का अभिनंदन करते हुए ग्र?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। गांव गवालड़ा में मंगलवार को आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा को ग्रामीणों ने चांदी का रथ भेंट कर सम्मान सूचक पगड़ी बांधी। साथ आए विशिष्ट अतिथियों को भी पगड़ी व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खाप प्रधान देवव्रत ढांडा ने छह मार्च को जींद में होने जा रहे ढांडा खाप के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पहुंचने के लिए ग्रामीणों को न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि खाप सामाजिक परंपराओं को कायम रखेगी। समाज के लोगों को एकजुट करने, भाईचारा बढ़ाने के साथ समाज मे फैली सामाजिक बुराइयों के खिलाफ समाज को जागरूक किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता अरविंद ढांडा ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ढांडा खाप के 154 गांव हैं। खाप ने एकजुट होकर पहली बार देवव्रत ढांडा को खाप का प्रधान चुना है। इस मौके पर बारहा प्रधान सत्तू सरपंच, कुलदीप ढांडा, मास्टर जिले सिंह, अरविंद ढांडा, कुलदीप नंबरदार, रोहताश, लख्मी चंद, हरिचंद, ओमप्रकाश, सुरेंद्र ढांडा, मेहर सिंह, गुरदीप व लालचंद आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
सहरावत खाप में रार, अब दूसरे पक्ष ने बैठक कर रामकुमार को बनाया प्रधान
समालखा। सहरावत खाप में रार देखने को मिल रही है। गत 25 फरवरी को गांव करहंस में बैठक कर सहरावत खाप का जिला प्रधान यशपाल सहरावत और उपप्रधान जगबीर सहरावत को चुना गया था। मंगलवार को दूसरे गुट ने गांव करंहस में बैठक की और सहरावत खाफ की कार्यकारिणी का फिर गठन करने का दावा किया। इसमें रामकुमार को प्रधान बनाया गया है।
बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह सहरावत पलड़ी ने की। पंचायत में सर्वसम्मति से करहंस गांव के पूर्व सरपंच रामकुमार सहरावत को पानीपत की सहरावत खाप का जिला अध्यक्ष चुना। महासचिव महेंद्र सिंह पलड़ी को चुना गया। जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व सरपंच रामकुमार सहरावत ने कहा कि पंचायत ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरेंगे। खाप का नाम बढ़ाने के लिए सदा ही प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर सूरजभान, रूपराम, रणधीर, नरेश, डॉ. सतबीर, बिजेंद्र सहरावत, सन्नी सहरावत, विक्रम सुरेश, हरपाल सहरावत, रोहताश, कर्ण सिंह, जितेंद्र वकील और रमेश सहरावत मौजूद रहे।