Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DGGI raids cigarette factory in Jalalpur

Panipat News: जलालपुर में सिगरेट फैक्टरी पर डीजीजीआई का छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
DGGI raids cigarette factory in Jalalpur
जलालपुर-प्रथम में फैक्टरी में गेट बंद करते टीम। संवाद - फोटो : Archive
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) गुरुग्राम की टीम ने बुधवार को जलालपुर-प्रथम गांव स्थित सिगरेट फैक्टरी पर छापेमारी की। टीम ने तड़के करीब 5 बजे फैक्टरी पहुंचकर मुख्य गेट बंद करा दिया और अंदर गहन जांच शुरू की। देर शाम तक अधिकारियों की जांच जारी रही।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी में गोल्ड फ्लेक और ए-10 के नाम से सिगरेट तैयार की जा रही थीं। यहां रोजाना करीब 150 से 200 पेटी सिगरेट का उत्पादन होने की जानकारी मिली है। फैक्टरी पर बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जांच से जुड़े एक सदस्य के अनुसार, फैक्टरी करीब एक साल से संचालित थी। यहां अधिकतर काम रात के समय किया जाता था। रात में ही वाहन फैक्टरी पहुंचते थे और तैयार सिगरेट को दूसरे स्थान पर स्थित गोदाम में भेज दिया जाता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी पूरा टैक्स जमा नहीं करा रही थी। ऐसे में जीएसटी से जुड़े रिकॉर्ड और उत्पादन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच टीम के एक सदस्य ने बताया कि इसी मालिक की पहले सोनीपत के बहालगढ़ में फैक्टरी चलती थी। वहां जीएसटी की रेड पड़ने के बाद फैक्टरी को जलालपुर-प्रथम गांव में शिफ्ट कर दिया गया। यहां इसका नाम भी बदल दिया गया था। फैक्टरी में सिगरेट बनाने के लिए तंबाकू दूसरे राज्यों से मंगवाया जाता था। जांच के दौरान गोल्ड फ्लेक और ए-10 नाम के रेपर भी मिले हैं। अधिकारियों की टीम फैक्टरी से जुड़े दस्तावेजों, उत्पादन और माल की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed