फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   devoties will go to Nankana Sahib

पानीपत से 10 श्रद्धालु कर सकेंगे ननकाना साहिब के दर्शन

Tue, 16 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
devoties will go to Nankana Sahib
पानीपत। सिख समाज को निमंत्रण पत्र देते दिल्ली शिरोमणि अकाली दल के प्रधान परमजीत सिंह सरना व अन्य? - फोटो : panipat
पानीपत के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु रामदास सिंह सभा में जिला के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में दिल्ली से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना पहुंचे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में पहली बार बहुत बड़ी संख्या में जत्था देश से पहुंचेगा। जो सदस्य जाएंगे उनकी जिम्मेदारी प्रबंधक कमेटी की होगी। जाने वाले के पास पासपोर्ट होना अवाश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में इसके रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं और कहां सूचना दी जाए, इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सरना ने कहा कि पहली बार भारत से 1500 सदस्यों का जत्था पाकिस्तान के गुरुद्वारा ननकाना साहिब जाएगा। यह जत्था दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे से रवाना होगा। इसमें हरियाणा से 100 सदस्यों को ले जाया जाएगा, जिसमें करीब 10 सदस्य पानीपत से जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का 550वां प्रकाश पर्व नवंबर में है। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली द्वारा एक महान नगर कीर्तन जो 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे दिल्ली स्थित गुरुद्वारा बंगला साहब से प्रारंभ होगा। जो जीटी रोड के रास्ते पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना, सुल्तानपुर लोधी से अमृतसर होता हुए पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब पहुंचेगा। इस कार्यक्रम को श्री गुरु रामदास सिंह सभा, संत नरैण सिंह सभा, गुरुद्वारा पहली पातशाही, गुरुद्वारा आठ मरला, सिख यूथ फेडरेशन, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, गुरुद्वारा नवां कोट, लालो भाई गुरुद्वारा, रामगढ़िया सिंह सभा, गुरु बंदा सिंह बहादुर, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी के सदस्य इस कार्यक्रम को एकता के साथ मनाएंगे। बैठक में प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह, कार्यकारी प्रबंधक दीवान सिंह नलवी, जोगा जरनल सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह, जसविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जसवंत सिंह, जगजीत सिंह, दलविंद्र, लखविंद्र, सुखदेव सिंह व सरदार मोहन जीत सिंह आदि ने तय किया कि हम अधिक संख्या में पौधे रोपेंगे। पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए सिख संगठन जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed