फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees took holy dip in Yamuna

पानीपत: श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई पुण्य की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees took holy dip in Yamuna
सनौली। हरियाणा-यूपी सीमा पर सनौली स्थित यमुना के तट पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने सोमवार को अमावस्या का स्नान किया। यमुना के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए सुख-शांति एवं लोक कल्याण की कामना की। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत सनौली थाना एसएचओ अतर सिंह पुलिस बल के साथ और यमुना सुधार समिति अध्यक्ष रतन सिंह रावल समिति सदस्यों समेत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार टीम सहित तैनात रहे। सोमवार को अमावस्या के अवसर पर सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं के यमुना घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना के दोनों ओर किनारे विशेष पूजा-अर्चना की और यमुना नदी में स्नान किया। तत्पश्चात सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

पुलिस और गोताखोरों ने नांव में यमुना में घूमकर निगरानी की और श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की। वहीं, सनौली थाना एसएचओ टीम सहित पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed