फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees took a holy dip in the Yamuna river

Panipat News: श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in the Yamuna river
सनौली। जेठ अमावस्या पर मंगलवार को भी हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी के सनौली घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उधर, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरियाणा और यूपी पुलिस भी गोताखोरों के साथ घाट पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु यमुना घाट पर पहुंचना शुरू हो गए थे। आठ बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच गए। मंदिर पुजारी सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि अमावस्या पर्व के चलते दो दिनों से यमुना नदी में स्नान करने श्रद्धालु आ रहे हैं। स्नान कर पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों को दान देने से मनुष्य पुण्य का भागी बनता हैं। यमुना में स्नान करने के जिले कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते है। एडवोकेट रत्तन सिंह रावल का कहना है कि सनौली यमुना घाट से यूपी शामली के पास मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी प्रवाहित होती है।
विज्ञापन

वहीं से सनौली यमुना नदी में गंगा का जल भी छोड़े जाने पर संगम घाट बनाया जा सकता हैं। संगम घाट बनाएं जाने से हरियाणा से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सनौली यमुना घाट पर ही स्नान की सुविधा मिल सकती हैं। सनौली यमुना घाट हरियाणा और यूपी दो राज्यों की सीमा रेखा पर ही संगम घाट बनवाने की मांग पत्र भी दोनों राज्यों के सीएम से मिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आने वाली पांच जुलाई को जेठ दशहरा पर्व पर सनौली यमुना नदी में संगम घाट बनवाने की मांग को लेकर दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ महापंचायत भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed