Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees take a dip in the Yamuna on Kartik Purnima

Panipat News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip in the Yamuna on Kartik Purnima
यमुना में स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
सनौली। कार्तिक पूर्णिमा पर सनौली हरियाणा-यूपी यमुना नदी पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर डुबकी लगाई। यमुना के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत सनौली थाना पुलिस बल और यूपी बार्डर कैराना पुलिस बल व सिंचाई विभाग के गोताखोर टीम सहित तैनात रहे। अल सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना के दोनों किनारे विशेष पूजा-अर्चना की व स्नान किया। तत्पश्चात सूर्य को अर्घ्य दिया।

इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस तैनात रही। यूपी की पीएसी जल पुलिस, सिंचाई विभाग पानीपत के गोताखोर टीम, सनौली थाना प्रभारी वेदपाल और यूपी कैराना सीओ व कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम सहित मौजूद रहे। प्राइवेट गोताखोर नौसाद, जावेद, बिल्लू व जाकिर सहित यमुना नदी पर मुस्तैद रहे। पुलिस व गोताखोरों ने दो इंजन बोट मशीन में यमुना में निगरानी की व श्रद्धालुओं से किनारे पर ही स्नान करने की अपील की गई। जहां स्नान करने के उपरांत महिलाओं व बच्चों द्वारा मन-पसंदीदा सामानों की खरीदारी भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed