Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees swayed to devotional songs at Arya Samaj

Panipat News: आर्य समाज में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Devotees swayed to devotional songs at Arya Samaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-12 स्थित आर्य समाज में शनिवार को महायज्ञ और भजनोपदेश कार्यक्रम हुआ। महायज्ञ में आहुति डालकर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और महायज्ञ के बाद भगवान शनि के भजनों पर श्रद्धालु ने सामूहिक नृत्य किया।

आर्य समाज प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने बताया कि दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को सुबह 10 बजे महायज्ञ हुआ। लोगों ने महायज्ञ में आहुति डालकर समाज, परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। महायज्ञ के बाद भजन उपदेशक कुलदीप बिजनौर मंडली ने भगवान शनि के भजनों का गुणगान किया जिन पर सभी ने सामूहिक नृत्य किया। मंडली ने भजनों के माध्यम से लोगों को बताया कि भगवान शनि न्याय के देवता है और अन्याय के खिलाफ हैं। भजन-कीर्तन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed