फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees gathered at Sanauli and Hathwala Ghat

Panipat News: सनौली और हथवाला घाट पर उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Sanauli and Hathwala Ghat
पानीपत। अमावस्या स्नान के लिए सनौली और हथवाला घाटों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या 27 मई मंगलवार को है। अमावस्या पर तीर्थ स्नान के लिए घाटों पर श्रद्धालओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन

अमावस्या 26 को दोपहर से शुरू होकर 27 को सुबह 8:30 बजे तक रहेगी। इसलिए श्रद्धालु सोमवार दोपहर बाद ही सनौली और हथवाला के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने अमावस्या पर स्नान कर पुण्य कमाया। सुरक्षा के पुलिस व गोताखोर घाटों पर तैनात रहे।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि इस बार त्रिपुष्कर योग में अमावस्या व शनि जयंती मनाई जाएगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या 26 मई को दोपहर 12:12 पर शुरू होगी और 27 मई को सुबह 8:32 पर रहेगी। उदयातिथि के अनुसार शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या 27 मई मंगलवार को मनाई जाएगी। त्रिपुष्कर योग में किए गए तीर्थ स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान के बाद घाटों पर दान भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालु सोमवार को दोपहर बाद ही सनौली व हथवाला के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचने लगे। शाम के समय तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों-बुजुर्गों के साथ युवाओं ने भी पावन स्नान किया।

श्रद्धालुओं ने स्नान कर घाटों पर अपनी श्रद्धानुसार दान-पुण्य भी किया। सनौली निवासी राममेहर व कृष्ण कुमार ने बताया कि वे सोमवार शाम को सनौली घाट पर स्नान के लिए पहुंचे। पहले की अपेक्षा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग स्नान करने के लिए आने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सचेत रहा। पुलिस व गोताखोर घाटों पर उपस्थित रहे। ताकि कोई भी हादसा होने से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed