फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devotees coming from all over the country to see the beauty of Shri Banke Bihari Temple

श्री बांके बिहारी मंदिर की खूबसुरती देखने देश भर से आ रहे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees coming from all over the country to see the beauty of Shri Banke Bihari Temple
श्री बांके बिहारी मंदिर में विराजमान नरमदेश्वर महाराज का पुष्प व चंदन का श्रृंगार। - फोटो : Panipat
पानीपत। अक्तूबर 2021 में बनकर तैयार हुआ श्री बांके बिहारी मंदिर देश भर में प्रसिद्ध हो गया है। इसकी सुंदरता देखने के लिए देश भर से लोग आ रहे हैं। यू ट्यूब पर मंदिर को देख लोग खुद को इसके दर्शन किए बिना नहीं रोक पाते। सेक्टर 13-17 अंसल सुशांत सिटी में बने एकलौते श्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान राधा कृष्ण, राम दरबार, मां दुर्गा, संत ज्ञानेश्वर व विट्ठल रुकमणी के साथ भोले नाथ भी विराजमान है।
विज्ञापन

संत ज्ञानेश्वर गीता प्रचार समिति के सदस्य चमन लाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर में आए दिन कई राज्य से लोग दर्शन करने आते हैं। लोग कहते हैं कि सोशल मीडिया पर देखकर यहां तक आए है। पहले यह मंदिर इतना छोटा था कि इसमें चार से ज्यादा लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते थे, इसके बाद संत ज्ञानेश्वर गीता प्रचार समिति ने आसपास की जमीन को खरीदा और मंदिर निर्माण शुरू करवा दिया था। साढ़े चार साल में ये बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन

वेद विद्यालय के विद्यार्थी रोज सुबह उठकर करते है रुद्राभिषेक
कश्मीर से कन्या कुमारी तक 35 वेद विद्यालय है जिसमें से एक पानीपत में भी है। यह वेद विद्यालय श्री बांके बिहारी मंदिर के ऊपर ही बना हुआ है। जिसमें 30 से ज्यादा विद्यार्थी यजुर्वेद की पढ़ाई के साथ-साथ कंप्यूटर की भी पढ़ाई पढ़ रहे हैं। रोज सुबह स्नान करने के बाद सभी विद्यार्थी मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यह भी एक कारण माना जाता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चारण से भगवान शिव खुश होकर लोगों की मुराद पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना
पिछले दो से तीन महीने से मंदिर में आ रहे है। मंदिर में पूजा करने के बाद सच्चे मन से जो भी मुराद मांगते है पूरी होती है।
- जगदीश जैन, श्रद्धालु
मंदिर में आकर शांति मिलती है। जो हमें आज तक नहीं मिली। जब भी हम परेशान होते है या खाली होते है। मंदिर में जाकर बैठ जाते है जिससे अलग ऊर्जा प्रदान होती है।

- कपिल जिंदल, श्रद्धालु
अलग-अलग राज्य से लोग रोजाना दर्शन करने के लिए मंदिर में आते हैं। यहां आकर मंदिर की सुंदरता देख मन को शांति मिलती है।
- अजय बंसल,श्रद्धालु
रोज मंदिर में भगवान शिव की पूजा करती हूं। बहुत कम समय में हजारों की संख्या में लोग राधा कृष्ण और भगवान शिव से जुड़ गए है।
- साक्षी वाधवा, श्रद्धालु
शिवरात्रि को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। भगवान शिव शिवरात्रि को सभी की मुरादें पूरी करते हैं। शिवरात्रि को सुबह से ही रुद्राभिषेक शुरू हो जाता है।
- सपना गर्ग,श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed