फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Development work of the corporation on the radar of CM Flying and Vigilance

सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस के राडार पर निगम के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Development work of the corporation on the radar of CM Flying and Vigilance
पानीपत। नगर निगम के विकास कार्यों पर अब सीएम फ्लाइंग करनाल और विजिलेंस ने अपनी पैनी नजर गड़ा ली है। निगम कार्यालय में विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने कई विकास कार्यों का रिकॉर्ड तलब किया है। अब निगम अफसर पूरा दिन इनके ही जवाब देने के काम पर जुटे हुए हैं। इसके लिए संबंधित विकास कार्यों के टेंडर से लेकर उनकी अनुमति और बिलों के भुगतान की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनमें कुछ विकास कार्य ऐसे हैं जिनका भुगतान भी हो चुका है। जबकि कुछ का भुगतान बाकी है। इनमें वे दो नाले भी शामिल हैं, जिनका मेयर अवनीत कौर और उनके पिता एवं पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने मामला उठाया था और निगम से सैंपल भरवाए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएम के आदेश पर डिप्टी मेयर के वार्ड नंबर छह के चार विकास कार्यों में गड़बड़झाले की रिपोर्ट तैैयार की जा रही है। अफसरों ने मौके का मुआयना करते हुए टेंडर संबंधित सभी रिकार्ड के दस्तावेज तलब कर लिए हैं। इसकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को डीसी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। बता दें कि विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग की इन इन्क्वायरी से निगम का माहौल गरमा चुका है। निगम के रूटीन के कामों की वजह अफसर दिन भर इनके रिकार्ड को तलाश कर जवाब देने पर ही जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

...
ये दो मामले जिन पर मेयर और पूर्व मेयर ने उठाए थे सवाल
कुछ दिन पहले वार्ड नंबर चार के अंतर्गत बने नाले की जांच करने मेयर अवनीत कौर पहुंची थीं। इस नाले में घटिया मैटेरियल के इस्तेमाल करने के आरोप लगे थे। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया और मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद निगम ने इनके सैंपल भरवाए, जो पास भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ माह पहले मेयर के पिता एवं पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह वार्ड नंबर 10 के सेक्टर 11-12 के नाले में बनाए नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने भी नाले में घटिया मैटेरियल और कम सरिया लगाने के आरोप लगाए। इसकी भी निगम ने जांच करवाई और लैब से सैंपल भरवाए। इसके भी सैंपल पास हो गए। अब सीएम फ्लाइंग ने इन नालों से संबंधित पूरी डिटेल निगम से मांगी है।

वर्जन-
जो डिटेल मांगी, करवाएंगे उपलब्ध
सीएम फ्लाइंग या विजिलेंस ने निगम से जिन विकास कार्यों की जो जो डिटेल मांगी है उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। निगम के सभी विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से किए गए हैं। इनमें कोई कमी नहीं है।
- नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed