{"_id":"66b2c7c31b5df7dbfb071215","slug":"development-of-industrial-sectors-will-open-doors-for-investment-panipat-news-c-244-1-pnp1004-122299-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: औद्योगिक सेक्टरों के विकास से खुलेंगे निवेश के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: औद्योगिक सेक्टरों के विकास से खुलेंगे निवेश के द्वार
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा सरकार के कार्यकाल में दस साल बाद औद्योगिक नगरी के औद्योगिक सेक्टरों के दिन बहुरने जा रहे हैं। सेक्टर 25 बाइपास रोड और खादी आश्रम से हनुमान चौक होते हुए बाइपास तक रोड के जीर्णोद्धार का काम शुरू होने के साथ अब सेक्टर 25, 28, 29 और 30 की सड़कों का भी जीर्णोद्धार होगा। इन चार सेक्टरों में कंक्रीट से सड़कें बनाई जाएंगी। जिससे चारों सेक्टरों के हजारों उद्योगपतियों और व्यापारियों का लाभ होगा। इसके लिए 16.18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। खास बात ये है कि ये खर्च नगर निगम वहन करेगा लेकिन इस बजट से सड़कों का निर्माण एचएसआईआईडीसी करेगा। इस विकास कार्य के होने से शहर के उद्योगों को गति मिलेगी। बाहर के बायर यहां निवेश कर सकेंगे और एक बार फिर से औद्योगिक नगरी विश्व में अपना परचम लहरा सकेगी।
जबकि इससे पहले ये एरिया एचएसवीपी के अंतर्गत आता है। अब निगम से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और एचएसआईआईडीसी के बीच एक एमओयू साइन होगा। यहां एमओयू से तात्पर्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग यानी समझौता पत्र से है। इस विकास कार्य को करवाने के लिए पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा प्रयासरत हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस काम को पूरा करवाने का काम करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि यहां के विकास कार्यों के लिए पहले करीब 20.26 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत राशि का बजट बना था। इसके बाद इन सड़कों की फिलिबिलिटी और अनुमानित लागत तैयार कर पहले चरण में 16.18 करोड़ की डीएनआईटी तैयार करवाई गई। इस प्रोजेक्ट के लिए अधिकारी बुधवार सात अगस्त को टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे। ये प्रक्रिया 28 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 29 अगस्त को टेंडर खोल कर काम अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
बाहर के बॉयर नहीं आते थे, होता था नुकसान:
शहर के औद्योगिक सेक्टरों के खराब इंफ्रास्ट्रक्चर को देख कर बाहर के बॉयर पानीपत में आना तक पंसद नहीं करते थे। जिससे यहां के उद्योगपतियों को कई बार बड़े ऑर्डर तक मिलने से छूट जाते थे। बाहर से निवेश न होना भी शहर की औद्योगिक क्रांति पर प्रतिकूल प्रभाव डालता था। शहर के विकास में सबसे पहले साफ सुथरी सड़कें आंकी जाती हैं जो इन सेक्टरों में नहीं थी।
34 लाख से सेक्टर 25 पार्ट-1 का रोड को होगा चौड़ा
एचएसआईआईडीसी यानी हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम अब सेक्टर 25 में प्लॉट नंबर से लेकर आठ तक रोड को चौड़ा करने का काम करेगा। इस पर एचएसआईडीसी करीब 34 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। जिससे रोड की चौड़ाई अधिक होगी और बड़े वाहनों का आवगमन भी सुगम हो सकेगा। इसके लिए निगम अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट का टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा।
वर्जन:
लंबे समय से थी मांग: अग्रवाल
काफी लंबे समये से सेक्टरों की टूटी फूटी सड़कों को बनवाने की मांग की जा रही थी। अब सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है। इससे औद्योगिक सेक्टरों के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ यहां काम करने आने वाले हजारों वर्करों को राहत मिलेगी। इन नई सड़कों को कंक्रीट से बनाने को लेकर एचएसआईआईडीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया था।
श्री भगवान अग्रवाल, प्रधान, सेक्टर 29 इंडिस्टि्रयल एस्टेट एसोसिएशन।
वर्जन:
एसोसिएशन की मांग पर बनेंगी कंक्रीट की सड़कें- एजीएम
एचएसआईआईडीसी के एजीएम गुलशन कुमार ने बताया कि औद्योगिक सेक्टरों में कंक्रीट की सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए इंडिस्टि्रयल एसोसिएशन की ओर से मांग की जा चुकी है। पहले भी कई जगहों पर सीसी की सड़कें बनी हैं जो काफी मजबूत होती हैं और लंबे समय तक चलती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सेक्टर और फिजिबिलिटी के हिसाब से उच्च गुणवत्ता के साथ काम कराया जाएगा। जिससे रोजाना इन चार सेक्टरों में आने जाने वाले लोगों को लाभ मिल सके।