{"_id":"57a8cdd24f1c1b1562ee48c9","slug":"development-dhandh-blue-print-plan-mla-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांडा विकास का होगा अब होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांडा विकास का होगा अब होगा विकास
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
विधायक आदर्श ग्राम योजना के हुए कार्यक्रम
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा विधायक आदर्श ग्राम योजना लेकर हलके के गांव रजापुर पहुंचे। विधायक ने यहां पर ब्लू प्रिंट निकालकर ग्रामीणों को विकास का आश्वासन दिया। सिवाह गांव में करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सांसद आदर्श ग्राम योजना की तर्ज पर विधायक आदर्श ग्राम योजना लागू की गई है। योजना के तहत जिले के गांव रजापुर में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने की।
विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष गोविंद पहलवान और प्रवीण बॉबी थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण विभाग के विकास कला मंच के लोक कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सावन के लोक गीत और विकास गीतों पर आधारित नाटक, गीत पेश किए। इस दौरान विधायक महिपाल ढांडा ने अतिरिक्त उपायुक्त को गांव रजापुर का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विधायक ने सोमवार को गांव सिवाह में हुए कार्यक्रम में सिवाह से दीवाना जाने वाली सड़क के मजबूतीकरण कार्य का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। इस 3.6 किमी लंबी सड़क की अनुमानित लागत 98 लाख रुपये है।
अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद अश्विनी चोपड़ा ने जिले के गांव सिवाह, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने गांव शौदापुर और विधायक रविंद्र मच्छरौली ने गांव बिहौली को गोद पर लिया है।
उन्होंने रजापुर में विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव में होने वाले विकास कार्यों के बारे में भी बताया। डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, डीपीओ उषा अरोड़ा, नाबार्ड प्रबंधक संजय कुमार, सरपंच धर्मबीर, पंजाब सिंह, डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. राजपाल ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।
इससे पहले विधायक महिपाल ढांडा का गांव के सरपंच खुशदिल कादियान, लाभसिंह कादियान, सिवाह मंडल प्रधान गोविंद पहलवान, मंडल महामंत्री अजय कादियान, पवन सिवाह, जिला पार्षद विकास, ब्लाक समिति अध्यक्ष प्रदीप चौहान, ब्लाक समिति सदस्य सुनील, सतपाल, हरिचंद पंडित, देवी, सुभाष, ओम कादियान, रणसिंह, राकेश, संदीप ने स्वागत किया।
ये कार्य भी कराए जाएंगे
विधायक महिपाल ढांडा ने बताया कि गांव रजापुर स्थित मिडिल स्कूल को हाई स्कूल बनवाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने गांव रजापुर का विकास तेजी से कराने के लिए उसे गोद लिया है। उन्होंने अपने क्षेत्र के 12 सरकारी स्कूलों को भी गोद लिया है। बताया कि गांव रजापुर में एक लघु सचिवालय शीघ्र बनाया जाएगा। आह्वान किया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना को सफल बनाने में ग्रामीण योगदान दें।