फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Devansh became Mr. Fresher and Deepa became Miss Fresher.

Panipat News: देवांश मिस्टर फ्रेशर और दीपा बनी मिस फ्रेशर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Devansh became Mr. Fresher and Deepa became Miss Fresher.
आईबी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में विजेता विद्यार्थी, साथ में प्राचार्य डॉ. सतबीर ​सिंह व अन्य। -
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिस्टर फ्रेशर व मिस फ्रेशर प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। इसमें देवांश को मिस्टर फ्रेशर और दीपा को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कहा कि कॉलेज जीवन केवल शिक्षा हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ हर अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि सफलता अच्छे अंकों के साथ एक अनुशासित, आत्मविश्वासी और संवेदनशील व्यक्तित्व के निर्माण में भी है। इस अवसर पर प्रो. सोनिया, डॉ. विक्रम कुमार, कनक शर्मा, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. चेतना नरूला, डॉ. पूनम गुप्ता व संगीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed