फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Details of students could not be found, distribution of tablets hanging in balance

उपलब्ध नहीं हो पाया विद्यार्थियों का विवरण, अधर में लटका टेबलेट वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Details of students could not be found, distribution of tablets hanging in balance
पानीपत। विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध न होने के कारण अब तक टैबलेट वितरण का कार्य अटक गया है। कई जगह विद्यार्थियों ने जानकारी नहीं दी है तो कहीं स्कूलों की ओर से देरी हुई है। जब स्कूलों की ओर से विवरण विभाग को दिया जाएगा, उसके बाद ही टैबलेट वितरण का कार्य शुरू होना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के पहचान पत्र सहित अन्य जानकारियों के आधार पर शुक्रवार से सिम एक्टीवेशन का कार्य शुरू हो सकता है। फिलहाल सिम एक्टीवेट नहीं हुए हैं। विभाग की ओर से अनुबंधित कंपनियों के कर्मचारी स्कूलों में पहुंचकर सिम कार्ड एक्टीवेट करेंगे। विभाग की ओर से मांगे गए विवरण में स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों की 16 बिंदुओं पर जानकारी दी जानी है। विभाग की ओर से अब तक दिए गए टैबलेट में से महज 30 प्रतिशत ही एक्टीवेट हो पाए हैं। अन्य विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट भी सिम कार्ड न डले होने के कारण वापस ले लिए गए थे।
विज्ञापन

अब तक स्कूलों की ओर से नहीं दिया गया डाटा
कुछ विद्यालयों की ओर से वार्षिक परीक्षा उपरांत कक्षा 10वीं और 12वीं में आए विद्यार्थियों का डेटा एमआईएस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से बुधवार तक का समय दिया गया था। अभी जिले के 250 से ज्यादा स्कूलों का डाटा आना बाकी है। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार यदि जानकारी के अभाव में कोई विद्यार्थी टैबलेट मिलने से वंचित रहता है तो स्कूल मुखिया इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को पंचकूला में दिया प्रशिक्षण
विभाग की ओर से टैबलेट के संचालन के लिए बनाई गई एप पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग (पीएएल) के संचालन को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए बृहस्पतिवार को पंचकूला में विशेष रूप से कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों को चार घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें वर्चुअल क्लास रूम, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, असेसमेंट एंड ट्रैकिंग, प्रोग्रेस डैशबोर्ड, ऑनलाइन टीचर डायरी, ऑफलाइन एंड ब्लाइंड लर्निंग, प्रिंसिपल प्रोग्रेस सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
गर्मी की छुट्टियों में लगेगी ऑनलाइन क्लास
इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। खासतौर पर बोर्ड कक्षाओं के लिए विभाग की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं। ये विद्यार्थी टैबलेट के जरिये पढ़ाई करेंगे। पहली जून से 30 जून तक स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां होंगी।

वर्जन-
टैबलेट सभी विद्यार्थियों को मिलें, इसके लिए स्कूलों से रिकार्ड मांगा गया है ताकि प्रत्येक बच्चे का सिम कार्ड भी एक्टीवेट हो जाए। इसे लेकर सभी स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ बैठक हुई थी। स्कूलों में पानी की व्यवस्था और शौचालयों के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
- बृजमोहन गोयल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed