फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Destitute cattle encamped even in residential colonies

पानीपत: रिहायशी कालोनियों में भी बेसहारा गोवंशों ने डाला डेरा

Tue, 21 Feb 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 21 Feb 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle encamped even in residential colonies
पानीपत। बेसहारा गोवंश अंतत: शहर के मुख्य रास्तों के अलावा अब रिहायशी एरिया में भी डेरा डाल चुके हैं। शहर के मॉडल टाउन एरिया से लेकर हुडा के सेक्टरों समेत निगम क्षेत्र की आउटर कॉलोनियों में भी गोवंशों की तादाद बढ़ चुकी है। हालांकि निगम ने गोवंशों को गोशाला में भिजवाने का अभियान तो चलाया लेकिन यह अभियान आज तक पूरा नहीं हो सका। पिछले दिनों निगम की ओर से इन गोवंशों को पकड़ने का टेंडर तक दिया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में 33 गोशालाओं में करीब 25 हजार गोवंश हैं । निगम प्रशासन ने शहर में घूमने वाले गोवंशों को नैन गोभ्यारण में भिजवाने का काम तो शुरू किया लेकिन इसे पूूरा नहीं कर सका। इसके बाद बरसत रोड स्थित गोशाला में भी गोवंश भेजे गए। निगम ने दोनों गोशालाओं को किए वायदे तक पूरे नहीं किए। जिसकी वजह से यहां गोशालाओं ने पशुओं को लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
चार साल में 4150 पशु भेजे, तीन हजार अभी सड़कों पर
निगम अधिकारियों का दावा है कि वे अब तक नैग गोभ्यारण में करीब चार हजार पशुओं को छोड़ चुके हैं। इसके लिए निगम की ओर से पिछले चार साल के अंदर अलग अलग समय पर चार बार अभियान चलाया जा चुका है। 2019 में निगम की ओर से पहली बार में 1650 के करीब पशुओं को छोड़ा गया। दूसरी बार में 450 पशु छोड़े, तीसरी बार में 850 और चौथी बार में करीब 1200 पशुओं को छोड़ा जा चुका है। इनके अलावा अभी भी शहर की सड़कों पर अनुमानित करीब तीन हजार पशु घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यहां सबसे ज्यादा गोवंशों की समस्या
शहर में जीटी रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड, असंध रोड, बरसत रोड, जाटल रोड सबसे मुख्य मार्गों में से हैं। इन सभी पर गोवंश खुलेआम दिन रात देखे जा सकते हैं। इनके अलावा मॉडल टाउन, सेक्टर 11-12, विकास नगर, सेक्टर 25-29, सेक्टर 13-17 और 18, सौदापुर, उझा रोड, विद्यानंद कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, नई सब्जी मंडी, में भी बेसहारा पशुओं की तादाद ज्यादा हो रही है।

समस्या के समाधान होगा प्रयास : भट्ट
इस समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed