फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Destitute animals are being seen on every road despite claims of sending them to cow shelters.

Panipat News: बेसहारा पशु गोशाला भेजने का दावा पर हर सड़क पर आ रहे नजर

Sat, 08 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 08 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Destitute animals are being seen on every road despite claims of sending them to cow shelters.
सेक्टर-12 में सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद

विज्ञापन
पानीपत। आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की शहर में भरमार है। नगर निगम कुत्तों की नसबंदी और बेसहारा पशुओं को नैन गोशाला में छोड़ने का दावा कर कर रहा है। जबकि हकीकत दावों के विपरीत है। जिला नागरिक अस्पताल में ही हर रोज कुत्ते के काटने के करीब 30 मरीज आ रहे हैं। वहीं बेसहारा पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। करीब एक हजार बेसहारा गोवंश शहर और समालखा कस्बे में जगह-जगह खड़े हैं। स्थानीय लोग इनको हटाने की कई बार मांग कर चुके हैं।
सु्प्रीम कोर्ट भी आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं के लिए फिर से सख्त हुआ है। कोर्ट ने निकाय विभाग को इनको सड़कों व हाईवे से हटाने के आदेश दिए हैं। शहर में गोवंश और बेसहारा पशुओं पर नजर डालें तो हर सड़क पर पांच से सात गोवंश मिल जाएंगे। असंध रोड पर हनुमान मंदिर के नजदीक गोवंश खड़े रहते हैं। वहीं पुरानी सब्जी मंडी और नई सब्जी मंडी में गोवंश की भरमार है। शहर में जगह-जगह बेसहारा पशु घूम रहे हैं। घोड़े और खच्चर भी परेशानी बढ़ा रहे हैं। इनमें कुछ पशु लोगों के उपयोग में लाए जाने वाले हैं। ये लोग सुबह व शाम को इनको सड़कों पर खुले छोड़ देते हैं। बेसहारा गोवंश की टक्कर से पिछले महीने समालखा में एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


कुत्तों के काटने के बढ़ रहे मामले
शहर में करीब 40 हजार आवारा कुत्ते हैं। नगर निगम 16 हजार कुत्तों की नसबंदी का दावा कर रहा है। बाकी कुत्ते लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में कुत्तों के काटने के हर रोज 30 नए मामले सामने आ रहे हैं। जबकि ओपीडी में हर रोज 120 लोग पहुंच रहे हैं। अशोक विहार कॉलोनी के रमेश ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह दूध लेने के लिए जा रहे थे। गली में पांच कुत्ते खड़े थे। इनमें से एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे हैं। नगर निगम को आवारा कुत्तों पर नकेल कसना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन :
बेसहारा गोवंश को नैन गांव की गोशाला में छोड़ा जा रहा है। अब सड़कों पर बड़े स्तर पर गोवंश नहीं हैं। इक्का दुक्का को भी हटाया जा रहा है। कुत्तों की नसबंदी का काम चल रहा है। अब तक करीब 1600 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

सेक्टर-12 में सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद

सेक्टर-12 में सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed