फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Despite CCTV cameras being installed on GT Road, bike riders are still not deterred.

Panipat News: जीटी रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद भी बाज नहीं आ रहे बाइक सवार

Fri, 05 Jun 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Despite CCTV cameras being installed on GT Road, bike riders are still not deterred.
जीटी रोड पर गलत दिशा में जाते बाइक सवार। संवाद
पानीपत। जीटी रोड पर गलत दिशा में वाहन चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद बाइक सवार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं और राहगीर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस के जागरूकता अभियान और चालान भी बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालक अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वे दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


राहगीरों ने कई बार इस समस्या को लेकर शिकायतें भी की हैं। उनका कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बिना स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी इन लापरवाह चालकों को रोक नहीं पा रहे हैं। यह स्थिति यातायात नियमों के प्रति उनकी खुली चुनौती को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका-1 : तहसील कैंप मोड़
वीरवार की दोपहर करीब 12:40 बजे तहसील कैंप मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे के बावजूद वाहन चालक गलत दिशा में आते-जाते दिखे। मौके पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। इस दौरान 10 से 15 वाहन चालकों ने गलत दिशा का प्रयोग किया। अनाज मंडी के पास सेक्टर-29 से भी गलत दिशा में आने वाले बाइक सवारों में पुलिस का कोई डर नहीं दिखा।

मौका-2 : अनाज मंडी के पास सेक्टर-29 कट
अनाज मंडी के समीप सेक्टर-29 की ओर से आने वाले बाइक सवारों में भी पुलिस कार्रवाई का कोई भय दिखाई नहीं दिया। मात्र 10 मिनट के भीतर 15 से 20 बाइक सवार गलत दिशा में वाहन चलाते नजर आए। इस दौरान कई बार अन्य वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े।

राहगीरों मुकेश, कुणाल और सुरेश ने बताया कि तहसील कैंप मोड़, बरसत सड़क और जिला नागरिक अस्पताल के सामने गलत दिशा में वाहन चलाना आम बात है। इस लापरवाही के कारण कई बार राहगीर और अन्य लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कई बार पुलिस कर्मियों से व्यवस्था सुधारने की शिकायत की है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राहगीरों ने जीटी रोड के हर मोड़ पर पुलिस कर्मियों की स्थायी तैनाती की मांग की है। उनका मानना है कि इससे हादसों पर अंकुश लग सकेगा।

जीटी रोड पर गलत दिशा में चलने वाले बाइक सवार और अन्य वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कैमरों की सहायता से वाहनों के ऑनलाइन चालान भी हो रहे हैं। जीटी रोड पर हर मोड पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। -सुरेश सैनी डीएसपी यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed