फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Desperate son returns home after getting Rs 22 crore looted from speculators

Panipat News: सटोरियों से 22 करोड़ लुटवाने के बाद हताश बेटा लौटा घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Desperate son returns home after getting Rs 22 crore looted from speculators
पानीपत।शहर के बड़े पांच सटोरियों से करीब 22 करोड़ रुपये लुटवाने के बाद हताश धागा कारोबारी राजकुमार गाबा का बेटा अक्षय वीरवार को अपने घर लौट आया है। अक्षय गाबा के घर लौटने के बाद परिजनों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन अब सटोरियों की चिंता बढ़ने जा रही है। परिजनों ने फैसला लिया है कि अब वे पांचों सटोरियों की पोल पुलिस के सामने खोलेंगे और उनके सबूत भी पुलिस को सौंपेंगे कि किस तरह उन्होंने अक्षय से पैसे लिए और किस प्रकार उसको परेशान किया। जिससे तंग आकर अक्षय घर से चला गया और सुसाइड नोट तक छोड़ गया।
विज्ञापन

अपने पिता के नाम लिखे सुसाइड नोट में अक्षय ने बताया था कि उससे शहर के पांच सटोरियों ने करीब 22 करोड़ वसूल लिए हैं। इसके बाद भी उस पर करोड़ों रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। उसे परेशान किया जा रहा है। अक्षय गाबा के चचेरे भाई निशांत का कहना है कि उन्होंने पुलिस को पहले से शिकायत दी हुई है। अब वे शुक्रवार को चांदनीबाग थाने में जाकर अक्षय के बयान दर्ज करवाएंगे। पुलिस को सीसीटीवी से लेकर कॉल डिटेल, मैसेज और लेनदेन की पूरी जानकारी देंगे। वे अब सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन खिलवाते थे सट्टा
अक्षय के लिखे नोट में पांच सटोरियों के नाम हैं। जिनका काम शहर में ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन सट्टे खिलवाने का है। इनका कारोबार करोड़ों का है। अकेले अक्षय से ये सटोरिये करीब 22 करोड़ रुपये ले चुके हैं। अभी भी अक्षय पर करोड़ों रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि 26 जुलाई को अक्षय लापता हो गया था। पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को अक्षय के हाथ का लिखा नोट भी दिया बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब वे शुक्रवार को अक्षय के बयान दर्ज करवाएंगे और पूरे मामले और सटोरिया गिरोह का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed