फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy head post reserved for women in District Bar Association

Panipat News: जिला बार एसोसिएशन में उप प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Deputy head post reserved for women in District Bar Association
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन में उप प्रधान का पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित किया गया है। इस बार के उप प्रधान का पद के चुनाव में महिला वकील ही आवेदन कर सकेंगी। यह पहली बार होगा, जब जिला बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किया गया है। इस बार एडवोकेट बबीता कादियान पूनिया खजांची के पद निर्वाचित हुई हैं। जिला बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उप प्रधान का पद आरक्षित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन पानीपत की बैठक वीरवार को बार रूम में की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान एडवोकेट अमित कादियान ने की। जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। इनके साथ महिला अधिवक्ता ने भी भाग लिया। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व महिला वकीलों ने अपनी बात रखी। महिला वकीलों ने जिला बार में उप प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने की सिफारिश की। एडवोकेट अमित कादियान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दो मई को एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। इसमें बार एसोसिएशन के चुनाव में एक पद महिला के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। जिला बार एसोसिएशन में करीब 2500 वकीलों के वोट हैं। जिसमें करीब 430 महिला हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार महिला के लिए आरक्षित उप प्रधान का पद आरक्षित करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर उप प्रधान हर्ष सैनी, सचिव आशीष बंसल, सह सचिव दिनेश रोहिला, खजांची बबिता कादियान पूनिया, पदमा शर्मा, सुनीता कश्यप, तमन्ना सेठी, अर्पिता बंसल व पूनम शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के इतिहास में अब तक तीन वकील पदाधिकारी बनी हैं। अब बबिता कादियान पूनिया खजांची हैं। उन्होंने पिछली बार इतने वोट लेकर चुनाव जीता था। इनसे पहले नीलम खन्ना समेत दो महिला वकील जिला बार एसोसिएशन की पदाधिकारी बनी थी। अब नियमित रूप से उप प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जिला बार एसोसिएशन में दूसरा बड़ा पद महिलाओं के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed