फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dengue report of nine people including eight year old child positive, 206 cases

आठ साल के बच्चे समेत नौ लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव, 206 हुए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Dengue report of nine people including eight year old child positive, 206 cases
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा बरकरार है। बुधवार को आठ साल के बच्चे समेत नौ लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब जिले में डेंगू के 206 मरीज हो चुके हैं। बुधवार को गांव चुलकाना , गांव मुनक, दत्ता कॉलोनी, देव नगर, गांव बहरामपुर, सेक्टर 12, गांव जोशी, सेक्टर सात व समालखा में आठ साल का बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन क्षेत्रों में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड भी तैयार की जा रही है। जिले में अब तक 3333 लोगों का डेंगू टेस्ट हो चुका है। विभाग ने सभी निजी अस्पतालों से सिविल अस्पताल में सैंपल भेजने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर अब भी सिविल अस्पताल में दो किटों के सैंपल की जांच होना बाकी है। बृहस्पतिवार को इन सैंपल को जांच के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग से दवा भी नहीं ली है। शहरों में नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग ने फॉगिंग नहीं कराई। इसलिए इस बार डेंगू का खतरा अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। जहां डेंगू के मरीज मिले हैं वहां पर एंटी लारवा एक्टिविटी भी चलाई गई है। लोगों से अपील है कि डेंगू के लक्षण दिखने पर सिविल अस्पताल में जांच कराए। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वो वहां पर फॉगिंग भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed