{"_id":"68a4eea2ab56e537550ec014","slug":"dengue-and-malaria-are-spreading-in-the-district-due-to-the-bites-of-three-species-of-mosquitoes-panipat-news-c-244-1-pnp1007-142223-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिले में मच्छरों की तीन प्रजातियों के काटने से फैल रहा डेंगू-मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिले में मच्छरों की तीन प्रजातियों के काटने से फैल रहा डेंगू-मलेरिया
विज्ञापन
पानीपत। जिले में मादा एनाफिलीज, एडिज, क्यूलेक्स अनेक प्रकार के मच्छर की प्रजाति है, जो मुख्य रूप से डेंगू-मलेरिया का कारण बन रहे हैं। मादा एनाफिलीज मच्छर से मलेरिया और एडिज मच्छर के काटने से डेंगू धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू-मलेरिया बचाव के लिए लार्वा एक्टिविटी, फॉगिंग, जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि डेंगू-मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।
इसके तहत हर साल विभाग द्वारा 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। ताकि लोगों को मच्छरों के विभिन्न प्रकारों में जानकारी प्राप्त हो सके और लोग जागरूक हो सके। इस साल भी प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी की एमपीएचएस द्वारा सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा और रैली निकाली जाएगी।
बारिश का मौसम शुरू होते ही मच्छर पनपने लगते हैं जो मुख्य रूप से डेंगू-मलेरिया, वायरल बुखार, चिकनगुनिया का कारण बनते हैं। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के पांच और मलेरिया के 16 मामले सामने आ चुके हैं। चिकनगुनिया का एक मामला सामने आया है। वहीं वायरल बुखार के मरीजों को ओपीडी लगातार बढ़ रही है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि डेंगू-मलेरिया को फैलने से रोका जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि जिले में मुख्य रूप से मादा एनाफिलीज, एडिज और क्यूलेक्स मच्छरों की प्रजातियां ही पाई जाती हैं, जो डेंगू-मलेरिया फैलने का मुख्य कारण हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब विभाग द्वारा फॉगिंग भी शुरू करवा दी है। ताकि डेंगू-मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
बॉक्स
स्कूलों में बच्चों को किया जाएगा जागरूक
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि विश्व मच्छर दिवस पर सीएचसी व पीएचसी की एमपीएचएस द्वारा प्रत्येक स्कूल में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके दौरान रैली भी निकाली जाएगी। ताकि बच्चे व ग्रामीण जागरूक हो सकें और डेंगू-मलेरिया को रोका जा सके। जागरूकता से ही इसे रोका जा सकता है। यह केवल विभाग द्वारा संभव नहीं है जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे तब तक डेंगू-मलेरिया खत्म होना संभव नहीं हैं। इसलिए रैली निकालकर लोगों व बच्चों को जागरूक किया जाएगा।