फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration of people of ward four

वार्ड चार के लोगों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of people of ward four
पानीपत। वार्ड-4 स्थित रमेश नगर के लोग विरोध जताते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर चार के रमेश नगर, शहीद भगत सिंह पार्क एरिया में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ये बातें स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मेयर और पार्षद का विरोध करते हुए कही। लोगों ने मेयर अवनीत कौर, पार्षद रविंद्र नागपाल के साथ वार्ड की समस्याओं के फोटो लेकर बड़े बैनर तक बनवा दिए हैं।
विज्ञापन

इन पर स्पष्ट लिखा है कि भ्रष्टाचार बंद करो। खुद के लिए जनप्रतिनिधि रेड कॉरपेट बिछवा रहे हैं और लोगों के चलने के लिए टूटी सड़कें छोड़ दी हैं। खुद तो नेता मिनरल वाटर पीते हैं और वार्ड के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे निगम कार्यालय के सामने धरने प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

रमेश नगर के लोगों ने बताया कि पिछले तीन चार महीने से उनके वार्ड में पीने का गंदा पानी आ रहा है। इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम जरूर किया लेकिन इसे एक बार भी ढंग से ठीक नहीं किया गया। इससे बार बार पीने की पाइपलाइन में गंदा पानी मिक्स होकर घरों में सप्लाई हो रहा है। इस गंदे पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता अंशु नारंग ने बताया कि उनकी पत्नी को गंदे पानी के कारण काला पीलिया हो गया है। इस बारे में वे कई बार पार्षद और मेयर को अवगत करा चुके है लेकिन उनके वार्ड की समस्या ज्यों की त्यों है।
राजेश कुकरेजा ने बताया उन्होंने नाला बनाने के लिए यह विधायक से आग्रह किया था लेकिन ठेकेदार नाला बनाने की बजाय सड़क तक उखाड़ कर चले गए हैं। इससे लोगों को टूटी हुई गलियों से गुजरना पड़ता है।
राजेंद्र ने बताया कि पिछले तीन महीनों से रमेश नगर में गंदा पीने का पानी आ रहा है। जिसका समाधान निगम या पब्लिक हेल्थ के पास नहीं है। रमेश नगर वासियों ने सरकार और प्रशासन से अपनी शिकायतों को शीघ्र हल कराने की मांग की है।

करवाया समाधान
पानी की लीकेज की समस्या की शिकायत आई थी। इसे ठीक करवा दिया गया था। अब वार्ड में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। न किसी वार्ड वासी का फोन आया है। अगर कोई समस्या संज्ञान में आती है तो उसका तुंरत समाधान करवाया जाएगा। -रविंद्र नागपाल, पार्षद वार्ड नंबर चार।

पानीपत। वार्ड-4 रमेश नगर के लोगों द्वारा तैयार किया गया बोर्ड।

पानीपत। वार्ड-4 रमेश नगर के लोगों द्वारा तैयार किया गया बोर्ड।- फोटो : Panipat

पानीपत। लिकेज के कारण आ रहा गंदा पानी।

पानीपत। लिकेज के कारण आ रहा गंदा पानी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed