फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration of farmers outside the post of Karnal Sector-4

जिले के सैकड़ों किसानों ने करनाल सेक्टर-4 चौकी के बाहर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers outside the post of Karnal Sector-4
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सोनू मालपुरिया पर एफआईआर दर्ज करवाने के विरोध में सोमवार को किसानों ने करनाल के सेक्टर-4 में स्थित चौकी का घेराव किया। जिला प्रधान पर करनाल नीलकंठ ढाबा के संचालक ने प्रॉपर्टी विवाद के संबंध में केस दर्ज करवाया था। इससे किसानों में रोष है। करनाल आने से पहले किसानों ने किसान भवन पानीपत में बैठकर रणनीति बनाई और उसके बाद एक बजे वहां से रवाना हुए। दोपहर दो बजे करनाल सेक्टर-4 चौकी के बाहर पहुंचकर किसानों ने जमकर डेढ़ घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने कहा अगली बार आना, आईओ और एसएचओ नहीं हैं
किसानों ने बताया कि चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने कहा कि आइओ और एसएचओ नहीं हैं। अगली बार जब वह होंगे तब आना। इस पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। सोनू मालपुरिया ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने सोमवार को बुलाया था, अब अधिकारी मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

- पिछले तीन दिन से अभियान चलाकर किसानों को जोड़ रहे थे
भारतीय किसान यूनियन पानीपत पिछले तीन दिनों से जिले के किसानों को एकजुट करने का काम कर रही थी। पहले किसान भवन में दो दिन तक बैठक की। जिसके बाद रविवार को शहर मालपुर में बैठक कर किसानों को एकजुट किया और किसानों को फोन करके जोड़ने का काम किया,लेकिन उनका यह सभी प्रयास फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे ऊपर लगाए गए सभी इल्जाम झूठे हैं। मेरे साथ हमेशा चार पांच लोग चलते है। मैं उनसे मिलने गया और सारी घटना सीसीटीवी में कैद है जिसके बाद भी वह मारपीट और हाथापाई का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने एफआईआर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि मैने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। मेरे पास फोन कॉल रिकॉर्डिंग है। जिसमें इस तरह की कोई बात नहीं है। जिसके लिए वह जिले के किसानों के साथ करनाल गए थे।
- सोनू मालपुरिया, प्रधान, भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed