फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration held to demand pending honorarium

Panipat News: बकाया मानदेय की मांग के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 10 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration held to demand pending honorarium
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन पदा​धिकारी बकाया मानदेय को लेकर उप अधीक्षक अनिल कुमार से बातचीत करते - फोटो : जसराना तहसील में धरना के दौरान मौजूद मृतक की मां, पत्नी एवं बच्चे
अंबाला सिटी। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर शिक्षा सदन पर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व जिला प्रधान ललिता खन्ना व सचिव सोनिया ने किया। वर्कर्स को मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उप अधीक्षक अनिल कुमार व योजना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने आश्वस्त किया कि सितंबर महीने का मानदेय दो दिन में स्कूल खाता में ट्रांसफर कर दिया जाएगा एवं खाता संचालक को निर्देश जारी किए जाएंगे कि वर्कर्स को बिना देरी किए राशि का भुगतान किया जाए, क्योंकि सीधे वर्कर्स के खाता में ट्रांसफर करने में पोर्टल पर दिक्कत आ रही है। यह भी आश्वासन दिया गया कि अक्तूबर महीने का राज्य शेयर व पिछले चार महीने के केंद्र शेयर के बकाया का बजट विभाग से मांगा गया है।
विज्ञापन

बजट आने पर भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी भरोसा दिया गया कि भविष्य में मानदेय सीधे वर्कर्स के खाता में ही ट्रांसफर किया जाएगा। मिड डे मील प्रभारी ने बताया कि वर्कर्स की वर्दी के 600 रुपये सितंबर महीने में स्कूल खाता में ट्रांसफर कर दिए थे। इस पर वर्कर्स ने मौका पर ही प्रभारी को बताया कि अभी तक अधिकतर को यह पैसे भी नहीं मिले है। उप अधीक्षक ने इस बारे दोबारा पत्र लिखने को कहा। इसके पश्चात वर्कर्स प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एमडीयू रोहतक में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed