{"_id":"570d40fd4f1c1bf90f4a6ac4","slug":"demands-protest-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
वेतन व श्रम
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। सैंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने न्यूनतम वेतन व श्रम कानून लागू करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में नारेबाजी कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। यूनियन पदाधिकारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 2015 में नवंबर महीने से औद्योगिक मजदूरों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि की थी। यूनियन ने श्रम विभाग को न्यूनतम वेतन लागू करवाने की मांग को लेकर गत वर्ष 15 दिसंबर 2015 व 30 मार्च को ज्ञापन सौंपा था।
इसके बाद पांच अप्रैल को 11 फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ सामूहिक मांगपत्र दिया जा चुके है। डिप्टी लेकर कमिश्नर ने 11 अप्रैल को अपने कार्यालय में समझौता वार्ता रखी। बावजूद इसके आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
इससे सभी मजदूर वर्ग में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। मांग है कि जल्द से जल्द स्पीनिंग उद्योग के मजदूरों को न्याय दिलवाया जाए।