फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand to change the name of Kisan Bhawan and improve facilities

Panipat News: किसान भवन नाम बदलने और सुविधाएं बेहतर करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Demand to change the name of Kisan Bhawan and improve facilities
मतलौडा। मालपुर किसान मजदूर संगठन की बैठक सोमवार को डाहर टोल पर की। जिला अध्यक्ष आजाद सिंह डाहर ने इसकी अध्यक्षता की। जिसमें किसानों के संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान किसान भवन का नाम बदलने के साथ ही सुविधाएं बेहतर करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोनू मालपुरिया ने कहा कि किसान भवन का नाम बदलकर किसान भवन वेलफेयर सोसाइटी पानीपत रखा जा रहा है। जबकि इसका पुराना नाम ही रहना चाहिए। किसान और मजदूर के लड़के और औरत अपनी श्रद्धा के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेने जाते हैं। जब जल चढ़ता है तो बीच में ऐसे असामाजिक तत्व आ जाते हैं जो हिंदू-मुश्लिम करने के लिए घुस जाते हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों पर ठोस कदम उठाना चाहिए। बीमा फसल योजना सरकार की तरफ से होना चाहिए ना कि प्राइवेट एजेंसी से। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होना चाहिए। सरकार ने जो बिजली रेट बढ़ाएं हैं उन्हें पुराने दर पर करना चाहिए। इस मौके पर हरिसिंह डाहर, राजेंद्र, भीम सिंह मलिक, कृष्ण डिकाढला, रणसिंह नौल्था, जयभगवान मलिक और राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed