{"_id":"692deacda992174cca0f679f","slug":"demand-for-daytime-electricity-in-the-fields-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148049-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेतों में दिन के समय बिजली देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेतों में दिन के समय बिजली देने की मांग
Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय मासिक बैठक सोमवार को किसान भवन में की गई। जिसमें किसानों को खेतों में दिन के समय बिजली देने की मांग की। इसके साथ बिजली की अवधि आठ के बजाय 12 घंटे करने की मांग की। साथ ही ट्रैक्टर पंजीकरण फीस वापस लेने की मांग उठाई।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल ने की। प्रधान दिलबाग बिंझौल ने कहा कि यदि सरकार ने बढ़ाए गए 10 गुना पंजीकरण नवीनीकरण शुल्क को जल्द वापस नहीं लिया और किसानों के लाइसेंस पर लिखे ट्रैक्टर शब्द को हटाया गया तो किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी। जिला के किसानों की करोडों रुपये की पेमेंट इकबालपुर शुगर मिल में पिछले सात-आठ साल से फंसी हुई है। उस पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उप प्रधान अनिल कादियान, युवा प्रधान बिंटू मलिक, पूर्व प्रधान सुखबीर आट्टा, पूर्व प्रधान सूरजभान रावल, सुधीर मलिक उग्राखेड़ी, पूर्व ब्लाक प्रधान देवेंद्र जागलान, गन्ना समिति प्रधान जयकुंवार कादियान, शमशेर डिडवाड़ी , देवी सिंह देशवाल, दयानंद राठी, मंदीप धौंचक, मास्टर रविंद्र अहलावत, रामनिवास मतलौडा व देशराज जाटल मौजूद रहे। ब्यूरो