{"_id":"68cdb466c4ba1920e500d52b","slug":"demand-for-chairs-and-tables-made-in-the-district-jail-increased-in-government-offices-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144060-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला जेल में बनी कुर्सी और मेज की सरकारी कार्यालयों में बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला जेल में बनी कुर्सी और मेज की सरकारी कार्यालयों में बढ़ी मांग
Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बनाई कुर्सी। स्रोत : सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला कारागार की कार्यशाला में बंदियों द्वारा तैयार कुर्सी और मेज की सरकारी कार्यालयों में मांग बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री और उपायुक्त कार्यालय में करीब 6.32 लाख की 93 कुर्सी व 13 मेज बनाकर भेजे हैं। इनके साथ बेड, दीवान, डाइनिंग टेबल, कंप्यूटर टेबल, सामान्य मेज, कुर्सी, शोपीस व बुक शेल्फ भी बनाए जा रहे हैं। ये जानकारी जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने दी
उन्होंने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के जिला सचिवालय स्थित कार्यालय 45 कुर्सी, दो मेज व पांच स्टूल और उपायुक्त कार्यालय में 48 कुर्सी व 11 मेज का ऑर्डर मिला था। इनकी कीमत करीब 6.32 लाख रुपये है। इनमें से अधिकतर कुर्सी व मेज बना दी हैं। बाकी कुर्सी जल्द ही भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पानीपत कार्यालय से करीब 50 हजार रुपये का 10 कुर्सी व एक मेज बनाने का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर को भी पूरा कर लिया गया है। कई अन्य सरकारी कार्यालयों से भी कुर्सी व तेज के ऑर्डर मिल रहे हैं। कार्यशाला में बंदियों को मेहनताना दिया जाता है।