{"_id":"6a600fce5d973848ae0d42bb","slug":"deliberations-on-objections-raised-by-drain-encroachers-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161042-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन के कब्जाधारियों की आपत्तियों पर मंथन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन के कब्जाधारियों की आपत्तियों पर मंथन आज
विज्ञापन
पानीपत। ड्रेन नंबर-1 पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम और राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही चार दिवसीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हो गई। नगर निगम कार्यालय में आयोजित इस सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने कब्जाधारियों की आपत्तियां और पक्ष सुने।
अब निगम प्रशासन बुधवार को चारों दिन आई आपत्तियों पर मंथन करेगा, जिसके बाद अवैध निर्माण गिराने (डिमोलिशन) की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम ने ड्रेन नंबर-1 के दोनों तरफ कब्जा करने वाले कुल 227 लोगों को नोटिस जारी किए थे। सुनवाई के अंतिम दिन संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीटीपी नगर निगम, नायब तहसीलदार वेद सैनी, कानूनगो व पटवारी की मौजूदगी में लोगों ने अपने लिखित दस्तावेज और पक्ष प्रस्तुत किए हैं।
इन दावों के आधार पर निगम की टीम ने मौके पर जाकर डिमार्केशन (निशानदेही) की।