फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi's youth hanged himself in Thermal Colony

Panipat News: दिल्ली के युवक ने थर्मल कॉलोनी में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Delhi's youth hanged himself in Thermal Colony
पानीपत। दिल्ली के उत्तमनगर के एक युवक ने थर्मल कॉलोनी के खाली प्लाट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और वह पानीपत में प्लाट खरीदने के लिए चार दिन पहले अपने मामा के घर आया था। युवक की एक माह में शादी होनी थी। वह पांच साल बाद कनाडा से भारत लौटा था। रविवार को शव फंदे पर लटका देख मामा ने परिजनों और पुलिस के सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से नेपाल के काठमांडू निवासी शिवकुमार थर्मल में हेल्पर था। वह अक्टूबर 2020 को थर्मल से रिटायर होकर दिल्ली चला गया था। वह हाल में दिल्ली के उत्तम नगर में किराए के मकान में रहता है। शिवकुमार अपनी पत्नी और बेटे प्रकाश (28) के साथ चार दिन पहले पानीपत थर्मल में अपने साले टेकराम के घर आया था। प्रकाश शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार दोपहर को उसका शव थर्मल के खाली प्लाट में अमरुद के पेड पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
एक माह पहले भारत आया था प्रकाश-
शिवकुमार ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटी और इकलौता बेटा प्रकाश था। पांच साल पहले प्रकाश स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इसके बाद वह वहीं पर काम करने लगा था। अब पांच साल बाद वह कनाडा से एक माह पहले ही भारत लौट कर आया था। पानीपत में प्लाट खरीदने के लिए वह वह अपने मामा के घर आया था। यहां उसका रिश्ता भी तय हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मानसिक रूप से रहता था परेशान
पिता ने बताया कि कनाडा से आने के बाद से ही वह गुमसुम रहता था। वह हमेशा परेशान रहता था। उन्होंने कई बार पूछने का प्रयास किया, लेकिन प्रकाश ने कोई कारण नहीं बताया। दो दिन के भीतर लड़की वालों के यहां जाकर रिश्ते के लिए सभी रस्में निभानी थी। आगामी एक माह में उसकी शादी भी होनी थी।

वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। सतविंद्र सिंह, प्रभारी, थर्मल चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed