फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi Police constable, leader of vehicle theft gang, absent from duty

Panipat News: वाहन चोरी गिरोह का सरगना दिल्ली पुलिस का सिपाही डयूटी से गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable, leader of vehicle theft gang, absent from duty
पानीपत। लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सरगना दिल्ली पुलिस का सिपाही ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पानीपत पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। जिसके बाद उसके गैरहाजिर होने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि आसीम की गिरफ्तारी के बाद से ही वह डयूटी पर नहीं पहुंचा। उधर, पुलिस बाकी अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस ने लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने यूपी के मेरठ जिले के किठौर निवासी आसीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने अपने साथी दिल्ली पुलिस के सिपाही अजय के साथ मिलकर वाहन चोर गिरोह तैयार किया था। अजय सोनीपत के ठरू गांव का रहने वाला है। उन्होंने पानीपत के मॉडल टाउन से एक फॉर्च्यूनर कार की चोरी की थी। कार को अजय अपने साथ ले गया था। खुलासे के बाद से ही पानीपत पुलिस अजय की तलाश में है। इसके लिए दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया था। जिसके बाद पता चला कि जिस दिन आसीम को गिरफ्तार किया गया था उसी दिन से अजय भी गैरहाजिर चल रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



वर्जन :
आसीम की गिरफ्तारी के बाद से ही अजय गैरहाजिर चल रहा है। उसकी तलाश में लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
राजबीर सिंह, डीएसपी सिटी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed