फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delays in trains continue, passengers upset

Panipat News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Delays in trains continue, passengers upset
पानीपत। ट्रेनों के देरी से स्टेशन पर पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को कई घंटों तक स्टेशन पर ही समय काटना पड़ रहा है। मालवा एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची है। जिससे यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री संदीप, गोविंद और कुलबीर ने बताया कि उनकी ट्रेन का समय सुबह का था, लेकिन ट्रेन कई घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची है। जिससे यात्रियोंं को कई घंटों तक स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों की पासिंग के चलते कई ट्रेनों को स्टेशन पर ही रोकना पड़ रहा है। जिससे ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
देर से पहुंचीं ये ट्रेनें
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 1:23 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 50 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 1:35 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 36 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंंजर सुबह 1:02 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 40 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 41 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस सुबह 29 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 21 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 21 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 55 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम को 17 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed