{"_id":"65d27ade563517fbf6079d24","slug":"delay-in-trains-continues-burden-on-passengers-panipat-news-c-244-1-sknl1009-113925-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्रियों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्रियों पर पड़ रही भारी
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों को लेट होने का बिगड़ा शेड्यूल अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। रविवार को अप और डाउन में दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि किसान आंदोलन के चलते यात्री बसों व अन्य साधनों से कम आवाजाही कर रहे हैं और ऐसे में ट्रेनों की और रुख कर रहे हैं। ट्रेनें भी कई घंटे तक लेट हो रही हैं। रविवार को जहां पर 12311 नेताजी एक्सप्रेस जो कि आठ घंटे 30 मिनट लेट रही, वहीं पर 22402 उधमपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला 40 मिनट लेट रही। 14034 जम्मू मेल कटरा से दिल्ली 30 मिनट लेट रही। 11077 झेलम एक्सप्रेस पुणे से जम्मू तवी दो घंटे 41 मिनट लेट रही। 11905 होशियारपुर एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट लेट रही। 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट लेट रही। 04451 दिल्ली से पानीपत एमयू पैसेंजर 1.19 घंटे देरी से पहुंची। रेलवे अधिकारियाें ने बताया कि पिछले कई दिनों से ट्रेनें लेट हो रही हैं। सुबह के समय धुंध की वजह से भी ट्रेनें लेट हो रही हैं।
बॉक्स
ट्रेनों को लेकर घंटाें करना पड़ता है इंतजार
यात्रियों को ट्रेनों को लेकर घंटों रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री कमलेश और दीपिका ने बताया कि उनको पानीपत से अंबाला जाना था। बसों के पर्याप्त न मिलने के चलते ट्रेन में जाने का फैसला लिया। उनको ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। सोनीपत जा रहे कृष्ण ने बताया कि पैसेंजर गाड़ी भी देरी से चल रही हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।