फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delay in the results of term-1 will affect the career

टर्म-1 के परिणामों में देरी से कॅरिअर पर पड़ेगा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Delay in the results of term-1 will affect the career
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक टर्म-1 की परीक्षाओं का परिणाम और 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथियां जारी नहीं की हैं। इसमें लगातार हो रही देरी से विद्यार्थियों में निराशा है। इस सत्र में जिले के 15 हजार से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई की टर्म-दो की परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के मुताविक, बोर्ड की ओर से हो रही इस देरी का असर उनकी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी पड़ेगा। वे न तो सही से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे और न बोर्ड परीक्षाओं की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि टर्म-1 का परिणाम जनवरी तक जारी होने की बात थी जबकि टर्म- दो की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में होने वाली थीं लेकिन बोर्ड ने टर्म-एक के परिणाम की घोषणा अभी तक नहीं की है। वहीं, टर्म-2 की परीक्षाओं की तिथियां भी जारी नहीं की गई हैं। परीक्षाएं भी अप्रैल के अंत में शुरू करने की बात कही गई है। यानी, अब पूरे मई परीक्षाएं चलेंगी। इसी बीच विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं भी होने वाली हैं।
विज्ञापन

ऐसे में एकसाथ दोनों परीक्षाओं की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण होगा। विद्यार्थियों ने सीबीएसई से मांग की है कि जल्द टर्म-एक के परीक्षा परिणाम और टर्म-दो की परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएं, ताकि वे बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उसी आधार पर कर सकें। वहीं, अभिभावक संघ ने भी विद्यार्थियों की इस परेशानी को उठाते हुए कहा कि बोर्ड से टर्म एक का परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाने की मांग की है, ताकि उन्हें पता चल पाए कि किस विषय में कितनी तैयारी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरी एक मई को आईईएलटीएस की परीक्षा है, लेकिन इसी बीच बोर्ड परीक्षाएं भी होनी हैं। दो माह से टर्म-1 के परिणाम का भी इंतजार कर रही हूं। सीबीएसई की इस देरी से असमंजस में हूं। कुछ भी कर लूं, बोर्ड या प्रतियोगी परीक्षा में किसी एक की तैयारी छोड़नी पड़ेगी। - दिव्या, छात्रा, कक्षा 12वीं।
- अप्रैल और मई में जेईई मेन की परीक्षा होनी है। इसमें 11वीं के साथ 12वीं का भी पाठ्यक्रम आएगा। अभी तक सीबीएसई ने परीक्षा की तिथियां नहीं बताई हैं। समझ नहीं आ रहा कि परीक्षा के दिन ही कहीं उसकी जेईई की परीक्षा भी न हो जाए। बोर्ड को अब छात्रों के विषय में गंभीरता से सोचना चाहिए। - सागर मलिक, छात्र, 12वीं कक्षा।

- सीबीएसई 10वीं व 12वीं का टर्म-1 का रिजल्ट मार्च में ही घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि सीबीएसई की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। टर्म-1 के परिणाम और टर्म-2 की परीक्षा की विषयनुसार तिथियों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं।- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed