{"_id":"66ce6e7d90788168720a0f14","slug":"defects-found-in-mortuary-civil-surgeon-refused-to-accept-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123336-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शवगृह में मिली खामियां, सिविल सर्जन ने लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शवगृह में मिली खामियां, सिविल सर्जन ने लेने से किया इंकार
विज्ञापन
पानीपत। समालखा अस्पताल में पोस्टमार्टम सेवाएं अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। शवगृह की खामियों के कारण इस सेवा को शुरू करने में देरी हो रही है। पीडब्ल्यूडी पिछले एक माह से शवगृह की मरम्मत कर रहा है। पांच बार इसको स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग खामियों को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख देता है। स्वास्थ्य विभाग अब दोबारा फिर शवगृह को लेने से इंकार कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक शवगृह की खमियां दूर नहीं हुई है। शवगृह की छत पर पानी जमा हो रहा है। दीवारों में दरारें भी आ रही हैं। उम्मीद है कि अब पीडब्ल्यूडी सितंबर के अंत तक खामियां दूर करेगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह से यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि समालखा सामान्य अस्पताल में 77 लाख रुपये शवगृह बनाया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि शवगृह के भवन में कई खामियां थी। इसलिए इसको अब तक टेकओवर नहीं किया गया है। इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। अब इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द इसको पीडब्लयूडी हैंडओवर करेगा। जून में यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू करने का प्रयास करेंगे। समालखा और बापौली के मृतकों का समालखा अस्पताल पर पोस्टमार्टम होगा। इससे वहां के लोगों का समय भी बचेगा और नागरिक अस्पताल पर काम का भार भी कम होगा। इसके लिए एक डॉक्टर की यहां स्थाई पोस्टमार्टम ड्यूटी रहेगी। वहां के लोगों को शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। समालखा अस्पताल में जल्द पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू करने का प्रयास है।
बॉक्स
अल्ट्रासाउंड सेवा भी शुरू करने का प्रयास
समालखा अस्पताल में जून में ही अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने का प्रयास है। अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी जानी है। इसके बाद गायनोकॉलोजिस्ट को अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग दी जाएगी। समालखा और बापौली क्षेत्र की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए पानीपत नहीं आना पड़ेगा। समालखा अस्पताल में एक्स रे, बाल रोग ओपीडी, सिजेरियन डिलीवरी,शुगर, ह्दय, बुखार, खांसी व जुकाम संबंधी ओपीडी शुरू हो चुकी है। इससे वहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन-
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि शवगृूह में अब भी खामियां हैं। इनको दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी को कहा गया है। खामियां दूर होने के बाद ही शवगृह को टेकओवर किया जाएगा।