{"_id":"65b58997de18bdbddd07bac4","slug":"deeo-rakesh-bura-inspected-kho-kho-camp-panipat-news-c-244-1-sknl1016-112780-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीईईओ राकेश बुरा ने किया खो-खो शिविर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीईईओ राकेश बुरा ने किया खो-खो शिविर का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या स्कूल मनाना में अंडर-14 लड़के व लड़कियों की हरियाणा टीम का खो-खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से 12 लड़के और 12 लड़कियां भाग ले रही हैं। शनिवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया। उसके उपरांत सभी खिलाड़ियों को खेल वर्दी देकर प्रतियोगिता में जाने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। हरियाणा प्रदेश की टीम 31 जनवरी से 4 फरवरी तक झारखंड के रांची में होने वाली 67वें राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से भाग लेगी।
निदेशालय शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से लड़कों के साथ जीएमएस कुटानी से पीटीआई महेंद्र सिंह तथा लड़कियों के साथ जीएमएस शुगर मिल से पीटीआई कविता को टीम कोच लगाया गया है। लड़कों के साथ टीम मैनेजर समालखा से डीपीई रवींद्र सिंह तथा लड़कियों के साथ टीम मैनेजर जीएमएस हल्दाना से पीटीआई रितु को लगाया गया है। इस अवसर पर पीटीआई अश्विनी, पीटीआई रमेश, पीटीआई संजय तथा बच्चों से मिलने आए अभिभावक मौजूद रहे।