फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Decisions taken in haste do not yield lasting results: Arun Muni

जल्दबाजी में लिया गया निर्णय स्थायी फल नहीं देता : अरुण मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Decisions taken in haste do not yield lasting results: Arun Muni
अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में शनिवार को जैन मुनि अरुण के साथ उनके शिष्य अभिषेक मुनि व अभिनंदन मुनि ने प्रवचन किए। अरुण मुनि ने कहा कि महावीर परमात्मा ने एकाग्रता और मनोयोगपूर्वक साधना की महत्ता बताई है। एक समय में केवल एक कार्य पर केंद्रित रहो। जब कार्य निष्ठा और ईमानदारी से किया जाता है तो सफलता स्वयं आपके द्वार पर आकर खड़ी हो जाती है। जीवन हो, कारोबार हो या साधना एक ही समय में एक ही मार्ग पर चलना चाहिए। आधे मन से किया गया काम, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय या बिना निष्ठा से किया गया प्रयास कभी स्थायी फल नहीं देता।
कार्य हो या व्यापार उसमें गुणवत्ता अनिवार्य है। माला और नोट दोनों उंगलियों से गिने जाते हैं लेकिन माला का महत्व तभी है जब वह मन की शुद्धि और आत्मा की उन्नति के लिए हो। यदि माला केवल हाथ की आदत बन जाए और मन कहीं और भटके तो उसका कोई महत्व नहीं। माला श्रद्धा, निष्ठा और मुक्ति की भावना के साथ ही फेरें।
विज्ञापन


अनुचित व्यवहार से बिगड़ती है साख : रोहित मुनि
राजाखेड़ी गांव में रोहित मुनि व श्रेयांश मुनि ने प्रवचन दिए। रोहित मुनि ने बताया कि अनुचित व्यवहार से साख और कामुकता से इज्जत बिगड़ती है। इसी कामुकता वश रावण ने कुल घात करवाया था। स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना हल्का भोजन करना चाहिए। जर्दा, गुटका खाकर दीवारों को, बीड़ी सिगरेट से फेफड़ों को, फैशन से कपड़ों को, कड़वे बोल से जुबान को, बेवकूफ बनकर जीवन को, कृत्रिम चीजों से असलियत को, नाइंसाफी से व्यवहार को और बुरी संगत करके चरित्र को मत बिगाड़ो। अनियंत्रित दिनचर्या से जीवन बिगड़ता है। इसलिए धन के बजाए तन से प्यार करो और धर्म की शरण में आकर जीवन सफल बनाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed